कटक : दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में नहीं बजेगा डीजे, पुलिस कमिश्नर ने जारी किया आदेश

Odisha News: ओडिशा के कटक में दुर्गा पूजा के विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. किसी से जबरन चंदा वसूली पर भी रोक लगा दी गई है.

Odisha News: ओडिशा के कटक में आगामी दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान डीजे पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. ट्विन सिटी के पुलिस आयुक्त संजीव पंडा ने रविवार को यह जानकारी दी. इस निर्णय का उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाना तथा उत्सव के दौरान शांतिपूर्ण वातावरण और शोर के स्तर को कम करना है.

मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन 14 अक्टूबर को

ट्विन सिटी पुलिस कमिश्नर संजीव पांडा ने आज कटक महानगर पूर्वांचल शांति कमेटी द्वारा बुलायी गयी एक तैयारी बैठक में भाग लेने के बाद यह घोषणा की. दुर्गा पूजा का विसर्जन समारोह 14 अक्टूबर को होगा. समारोह के दौरान डीजे संगीत पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है और 65 डेसिबल ध्वनि सीमा के भीतर केवल छह साउंड बॉक्स की अनुमति होगी.

रात के 12 बजे तक कर सकेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

उत्सव का माहौल बनाये रखने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रात के 12 बजे तक जारी रखने की अनुमति दी गयी है. हालांकि, पुलिस ने सख्त चेतावनी जारी की है कि यदि कोई जबरन चंदा वसूलेगा, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

दुर्गा पूजा को शराब मुक्त बनाएंगे कटक के आयोजक

ट्विन सिटी पुलिस आयुक्त संजीव पंडा ने इस बारे में बताया कि कटक की सभी पूजा समितियों ने शांति कमेटी की बैठक में वादा किया है कि विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे संगीत नहीं बजाया जायेगा. उन्होंने पूजा को शराब मुक्त बनाने का भी आश्वासन दिया है. हमें उम्मीद है कि सभी पूजा समितियों के सहयोग से हम इस साल शांतिपूर्ण तरीके से पूजा का आयोजन करेंगे.

जबरन चंदा वसूलने पर दर्ज होगी एफआइआर

श्री पांडा ने आगे कहा कि हम पूजा के दौरान जबरन चंदा वसूलने के खिलाफ एफआइआर दर्ज करेंगे और संबंधित व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जायेगा. 65 डेसिबल की ध्वनि के भीतर केवल छह बॉक्स की अनुमति होगी और किसी भी कीमत पर डीजे संगीत की अनुमति नहीं दी जायेगी.

Also Read : दुर्गा पूजा को लेकर राउरकेला महानगर निगम की तैयारी अधूरी, लोगों को हो रही परेशानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >