Odisha Crime News: राउरकेला स्टेशन से 7.50 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र का तस्कर गिरफ्तार

Odisha Crime News: ओडिशा के राउरकेला रेलवे स्टेशन से 7.50 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. गांजे का मूल्य 75 हजार रुपए है.

Odisha Crime News: ओडिशा में महाराष्ट्र के एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. उसे गांजा के साथ पकड़ा गया है. महाराष्ट्र के ठाणे के रहने वाले इस शख्स को आरपीएफ राउरकेला पोस्ट तथा सीआइबी/चक्रधरपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गिरफ्तार किया है.

विशेष जांच अभियान के दौरान पकड़ में आया तस्कर

रेल और रेलवे परिसर में मादक पदार्थों/ड्रग्स के अवैध परिवहन का पता लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान 7.50 किलो गांजा के साथ एक गांजा तस्कर को पकड़ा गया. जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 75 हजार रुपये बताई जा रही है.

सुबह 7 बजे भारी राउरकेला स्टेशन से पकड़ाया

गिरफ्तार तस्कर महाराष्ट्र के ठाणे जिले का निवासी है. शनिवार को सुबह 07:00 बजे एक व्यक्ति भारी कैरी बैग के साथ राउरकेला रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास संदिग्ध रूप से घूम रहा था. बैग के बारे में पूछे जाने पर उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया. उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी.

राउरकेला आबकारी विभाग करेगी आगे की कार्रवाई

पूछताछ में उसने अपना नाम संतोष सकाराम बताया. उसने बताया कि उसकी उम्र 39 वर्ष है. वह विक्रोली, पीएस- विक्रोली, जिला- ठाणे (महाराष्ट्र) का रहने वाला है. आगे पूछताछ करने पर उसने कबूल किया कि बैग के अंदर गांजा है. जांच करने पर बैग के अंदर 7.50 किलोग्राम गांजा मिला. उसे कानूनी कार्रवाई के लिए राउरकेला आबकारी विभाग के हवाले कर दिया गया है.

Also Read

ओडिशा में दुष्कर्म के आरोपियों को 20 साल की सजा, 10 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

Odisha Crime News: केंद्रपाड़ा में नवविवाहित युवक की हत्या, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला था युवक

Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >