प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या के बाद शव को जंगल में फेंका, प्रेमी गिरफ्तार

Odisha Crime News: ओडिशा-झारखंड सीमा पर बिसरा प्रखंड के ऊरमई पंचायत खटंगटोली में एक प्रेमी ने प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को जंगल में फेंक दिया.

Odisha Crime News: ओडिशा-झारखंड सीमा पर स्थित बिसरा प्रखंड के ऊरमई पंचायत खटंगटोली में एक प्रेमी ने प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को जंगल में फेंक दिया. स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद करने के कुछ घंटों बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

संजना से प्रेम करता था दूर के रिश्ते का मामा

शव की पहचान 20 वर्षीय संजना के रूप में हुई है. हत्यारोपी बंधन कुमार मृतका के दूर के रिश्ते में मामा लगता था और उससे प्रेम करता था. वह गुजरात में मजदूरी करता है और अभी बिसरा आया हुआ था. गत शनिवार को बिसरा पहुंचने के बाद वह संजना के साथ जंगल की ओर गया था.

  • शव की पहचान 20 वर्षीय संजना के रूप में हुई है. हत्यारोपी बंधन कुमार मृतका के दूर के रिश्ते में मामा लगता था और उससे प्रेम करता था
  • संजना की चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या करने के बाद बंधन वहां से निकल गया था
  • आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे संदेह था कि संजना का किसी और के साथ संबंध है, जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया

चुन्नी से घोंटा संजना का गला

पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि संजना की चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या करने के बाद बंधन वहां से निकल गया था. रविवार को ग्रामीणों ने जंगल में शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी. जिसके बाद जांच में यह तथ्य सामने आया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे संदेह था कि संजना का किसी और के साथ संबंध है, जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया. मृतका के पिता की शिकायत पर बिसरा थाना में एक मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया गया है.

Also Read

Odisha Crime News: राउरकेला स्टेशन से 7.50 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र का तस्कर गिरफ्तार

27 को हो गयी थी विवाहिता की मौत, परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने कब्र से निकाला शव

Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >