Jharsuguda News: लड़कियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने का लिया संकल्प

जिला स्वास्थ्य समिति ने ‘नेशनल गर्ल चाइल्ड डे-2026’ मनाया

Jharsuguda News: जिला स्वास्थ्य समिति ने जिला मुख्य अस्पताल के ऑडिटोरियम में ‘नेशनल गर्ल चाइल्ड डे-2026’ मनाया. इस साल, यह दिन ‘हर लड़की को मजबूत बनाना, एक मजबूत भारत बनाना’ थीम पर आयोजित किया गया. जिसका मकसद लड़कियों की पढ़ाई, अच्छे स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के बारे में लोगों में बड़े पैमाने पर जागरूकता फैलाना है. एक स्वस्थ और खुशहाल समाज बनाने के लिए लड़कियों की भलाई के लिए मिलकर काम करने की जरूरत पर जोर दिया गया. जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ महेश मोहन पंडा की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम में अतिथियों ने ने लड़कियों के संवैधानिक अधिकार और सरकारी सुविधाएं सुनिश्चित करने की अपील की. कन्या भ्रूण हत्या को रोकने और पीसीपीएनडीटी एक्ट को सख्ती से लागू करने पर खास ध्यान दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि देश की असली तरक्की तभी हो सकती है जब लड़कियों को बराबर मौके दिये जायें. कार्यक्रम में डॉ दुर्जय कुमार दत्त, एडीपीएचओ (एफडब्ल्यू), जिला सामाजिक कल्याण अधिकारी प्रतिनिधि और पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति के सदस्यों ने सक्रियता से योगदान दिया. इसके साथ ही, अलग-अलग ब्लॉक के स्वास्थ्य अधिकारी, एडीपीएचएसओ, डीपीएमयू और एनएचएम के स्टाफ समेत बड़ी संख्या में मौजूद थे. आखिर में, सभी ने समाज से लिंग असमानता को खत्म करने और लड़कियों को सुरक्षित माहौल देने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL KUMAR JSR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >