पत्नी को वापस पाने के लिए व्यक्ति ने ग्रामीण का सिर काटकर पूजा घर में दफनाया, गिरफ्तार

एक खौफनाक वारदात में, ओडिशा के बलांगीर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को वापस पाने के लिए तंत्र-मंत्र के बहाने एक पड़ोसी का सिर काटकर अपने पूजा घर में दफना दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

भुवनेश्वर : ओडिशा के बलांगीर जिले के देवगां ब्लॉक अंतर्गत बगड़ा गांव में एक व्यक्ति ने अपनी अलग हो चुकी पत्नी को वापस पाने के लिए तंत्र-मंत्र के नाम पर कथित तौर पर पड़ोसी गांव के एक निवासी का सिर काटकर उसे अपने पूजा-घर में दफना दिया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

गुरुवार को हुई थी घटना, शुक्रवार को खुलासा

पुलिस के अनुसार, यह मामला गुरुवार को उस समय सामने आया जब 18 अगस्त से लापता तेबादामुंडा गांव निवासी संतोष खरसेल (45) का सिर कटा शव बगड़ा गांव के एक तालाब से बरामद किया गया. जांच में पता चला कि खरसेल को आखिरी बार शत्रुघ्न साहू (40) के साथ देखा गया था.

हत्या को शराब पीने के बाद बहस का नतीजा बताया

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि साहू को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया, लेकिन दावा किया कि हत्या शराब पीने के बाद हुई तीखी बहस का नतीजा थी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद की पूछताछ में साहू ने स्वीकार किया कि उसने यह वारदात करीब तीन साल पहले उसे छोड़कर चली गयी अपनी पत्नी को वापस पाने के इरादे से की थी. अधिकारी ने बताया कि साहू के अपराध स्वीकार करने के बाद पीड़ित के सिर को उसके घर के पूजा कक्ष से बाहर निकाला गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

सिर पूजा घर में दफनाने के बाद शव फेंक दिया था 50 मीटर दूर

बलांगीर एसपी अभिलाष जी ने संवाददाता सम्मेलन में पूरे हत्याकांड का उद्भेदन किया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी शत्रुघ्न सााह ने संतोष खर्सेल को अपने घर बुलाया था. घर पर खाना खिलाने के बाद आधी रात में उसकी बली देकर सिर को पूजा घर में दफना दिया. वहीं, शव को घर से 50 मीटर दूर फेंक दिया था. इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन केवल शत्रुघ्न को कोर्ट चालान किया गया.

खून से सना धारदार हथियार बरामद

आरोपी के घर से इस हत्याकांड में इस्तेमाल खून से सना धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है. बाद में पुलिस ने पूरा सीन रिक्रिएशन किया. पुलिस के मुताबिक, परिवार में शांति के लिए आरोपी ने बलि चढ़ाने के बाद रक्त देवताओं को अर्पित किया था.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin kumar yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >