Rourkela News: ओडिशा में चार लोगों की डूबने से मौत, बंडामुंडा और बिरमित्रपुर में 1-1 की गयी जान

Rourkela News: सुंदरगढ़ और बारीपदा जिले में डूबने से चार लोगों की मौत हो गयी. पुलिस इस संबंध में अलग-अलग मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.

Rourkela News: ओडिशा में अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की रविवार को डूबने से मौत हो गयी. सुंदरगढ़ जिले में बंडामुंडा और बिरमित्रपुर में 1-1 तथा मयूरभंज में दो लोगों की मौत डूबने से हो गयी. बिसरा प्रखंड अंतर्गत कोयल नदी के तेतेरकेला घाट में डूबने से वेदव्यास निवासी आकाश दत्ता (22) की मौत हो गयी. बिरमित्रपुर के चंपू तालाब में डूबने से गिरजा टोली निवासी आजाद लखुवा की मौत होने की सूचना है. वहीं, मयूरभंज जिले में सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान के अंदर पलपाला नदी में नहाते समय दो यूवक डूब गये.

दोस्तों के साथ नदी में नहाने आया था आकाश

आकाश दत्ता अपने दो दोस्तों के साथ तेतेरकेला नदी में नहाने गया था. सुबह 11:00 बजे तेतेरकेला नदी में आकाश के डूब जाने की सूचना मिली. वहां पर लोगों की भीड़ जुट गयी. इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची बिसरा पुलिस ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचित कर घटनास्थल पर बुलाया. अग्निशमन विभाग की टीम ने युवक को पानी से निकाल कर बिसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

लाहकोठी में अपने एक रिश्तेदार के घर रह रहा था आजाद

बिरमित्रपुर के चंपू तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गिरजा टोली निवासी आजाद लखुवा के रूप में हुई है. वह पिछले कुछ दिनों से लाहकोठी में अपने एक रिश्तेदार के घर में रह रहा था. रविवार की दोपहर दो बजे वह चंपू तालाब में नहाने गया था, जहां उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया. लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. सोमवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जायेगा.

बारीपदा : सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान में पलपाला नदी में डूबने से दो युवकों की मौत

ओडिशा के मयूरभंज जिले में सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान के अंदर पलपाला नदी में रविवार को नहाते समय दो युवक डूब गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, बारीपदा कस्बे के सात दोस्त रज पर्व के अवसर पर सिमिलिपाल गये थे. उनमें से चार जब पलपाला नदी में नहाने गये, तो दो गहरे पानी में चले गये और डूब गये. अग्निशमन सेवा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शवों को बाहर निकाला. मृतकों की पहचान अंकित भुजबल (22) और आयुष्मान नायक (21) के रूप में हुई है. बारीपदा सदर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक (आइआइसी) आदित्य प्रसाद जेना ने बताया कि अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. उन्होंने बताया कि बारीपदा स्थित पीआरएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bipin kumar yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >