Bhubaneswar News: राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार देबाशीष सामंतराय ने दाखिल किया नामांकन

Bhubaneswar News: राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार देबाशीष सामंतराय ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया.

Bhubaneswar News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार देबाशीष सामंतराय ने शुक्रवार को ओडिशा से होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. सामंतराय ने निर्धारित कार्यालय में तीन सेटों में नामांकन पत्र जमा किये. इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे और उन्होंने उम्मीदवार के प्रति अपना समर्थन जताया.

मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेता रहे उपस्थित

नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव, मंत्री सुरेश पुजारी, डॉ मुकेश महालिंग, कृष्ण चंद्र पात्र तथा विधायक आकाश दास नायक सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे. नामांकन दाखिल करने से पहले देबाशीष सामंतराय ने भुवनेश्वर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि देबाशीष सामंतराय के पार्टी में शामिल होने से भाजपा की ताकत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आने वाले दिनों में कुछ अन्य नेता भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं. राज्यसभा उम्मीदवार बनाये जाने पर देबाशीष सामंतराय ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने मुझ पर विश्वास जताया है. मैं राज्य के विकास और जनता के हित में जो भी आवश्यक होगा, उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करूंगा.

25 मई को बीजद से दिया था इस्तीफा

सामंतराय 2024 में बीजद प्रत्याशी के रूप में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे. उन्होंने 25 मई को राज्यसभा और बीजद पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया था. भाजपा में शामिल होने के कुछ ही दिनों के अंदर उन्हें इस पार्टी से उच्च सदन के लिए टिकट भी मिल गया. सामंतराय ने दावा किया कि बीजद की ताकत लगातार कम हो रही है. उन्होंने संकेत दिया कि क्षेत्रीय दल के और भी सांसद भाजपा में शामिल हो सकते हैं. सामंतराय के शामिल होने के साथ ही, 2024 के आम चुनाव के बाद बीजद के तीन पूर्व राज्यसभा सदस्य पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं और भाजपा में शामिल हो गए हैं एवं उसके टिकट पर उन्होंने उच्च सदन में वापसी की है. अन्य दो सदस्यों में सुजीत कुमार और ममता मोहंता शामिल हैं.

विस में भाजपा की स्थिति मजबूत

निर्वाचन आयाग ने एक जून को ओडिशा से राज्यसभा की उस सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा की थी जो सामंतराय के इस्तीफे से रिक्त हुई थी. यदि जरूरत पड़ी को 18 जून को मतदान होगा. नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख आठ जून है. नामांकन पत्रों की जांच नौ जून को होगी. उम्मीदवार 11 जून तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. ओडिशा की 147 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा की मजबूत स्थिति को देखते हुए, सामंतराय की जीत निश्चित मानी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >