Sundergarh News : बरगढ़ के राजस्व कर्मचारी की बाइक दुर्घटना में मौत

आरटीओ कार्यालय के सामने हुई दुर्घटना

Sundergarh News : बरगढ़ के राजस्व कर्मचारी मनोरंजन पाई (59) की बाइक दुर्घटना में मौत हो गयी. घटना उस समय हुई जब वे आरटीओ कार्यालय के सामने की सड़क से होकर कार्यालय जा रहे थे, तभी भटली रोड की ओर जा रही एक तेज रफ़्तार होंडा बाइक (OD17-H-6216) ने उन्हें टक्कर मार दी. घटना रविवार संध्या 7-30 बजे करीब हुई. हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गये. आसपास के ऑफिस कर्मचारियों ने उन्हें उठाया और पुलिस को सूचित कर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया. उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें विकास अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. उनकी मौत पर ओआरएस संघ की बरगढ़ शाखा ने संवेदना व्यक्त की है. मृतक बरगढ़ के वीएसएस नगर में रहते थे. वे अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL KUMAR JSR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >