Bhubaneswar News: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में मुख्यमंत्री मोहन माझी और सांसद कंगना रनौत ने किया पौधरोपण

Bhubaneswar News: भुवनेश्वर में मुख्यमंत्री मोहन माझी और सांसद कंगना रनौत ने पौधरोपण किया.

Bhubaneswar News: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और फिल्म अभिनेत्री व सांसद कंगना रनौत ने मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में पौधरोपण किया. इस अवसर पर पुरी सांसद डॉ संबित पात्रा भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ाने पर जोर दिया गया. मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने इस अभियान को जनभागीदारी से जोड़ते हुए इसे प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया.

मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता, कंगना रनौत भी रहीं मौजूद

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार शाम यहां एक सिनेमाघर में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ देखी. इस दौरान उपमुख्यमंत्री केवी सिंहदेव, अभिनेत्री कंगना रनौत तथा अन्य जनप्रतिनिधि भी उनके साथ मौजूद रहे. माझी ने कहा कि कंगना रनौत ने अपनी मेहनत के बल पर जो सफलता हासिल की है, वह नये कलाकारों के लिए प्रेरणादायक है. इस विशेष कार्यक्रम में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के कलाकारों, ओडिशा फिल्म जगत की कई प्रतिभाओं, बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधियों और स्थानीय फिल्म प्रेमियों ने भी भाग लिया.

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में लिया भाग

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किये गये ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान में भाग लेते हुए नयी दिल्ली में अपनी माता एवं परिवार के सदस्यों के साथ पौधरोपण किया. केंद्रीय मंत्री के कार्यालय द्वारा यह जानकारी दी गयी है. इस अवसर पर उन्होंने दिल्ली कैंट स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 परिसर में छात्रों के साथ भी पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता का संदेश दिया. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर शुरू हुआ यह अभियान आज केवल एक कार्यक्रम नहीं रह गया है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और भावनात्मक जुड़ाव का एक प्रेरणादायक जन-आंदोलन बन चुका है. उन्होंने कहा कि मां के सम्मान में पौधरोपण करना केवल एक प्रतीकात्मक कार्य नहीं है, बल्कि यह जन्मदात्री मां के प्रति कृतज्ञता और धरती मां के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का सुंदर उदाहरण है. श्री प्रधान ने नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों के कल्याण और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए पर्यावरण संरक्षण आवश्यक है. उन्होंने लोगों से लगाये गये प्रत्येक पौधे की देखभाल करने का भी आग्रह किया. विद्यालय परिसर में छात्रों से संवाद करते हुए केंद्रीय मंत्री ने उन्हें पौधरोपण के महत्व के बारे में जागरूक किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों द्वारा दिखायी गयी रुचि, उत्साह और जिम्मेदारी की सराहना की. उन्होंने कहा कि बच्चों की यह जागरुकता भारत के उज्ज्वल और हरित भविष्य का संकेत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >