Maratha Reservation: मराठा आरक्षण को लेकर टेंशन में सीएम शिंदे! बस में लगाई गई आग, अंबाद में कर्फ्यू

Maratha Reservation: महाराष्ट्र विधानसभा (निचले सदन) ने फरवरी में पेश किए गए मराठा आरक्षण विधेयक को सर्वसम्मति से पारित कर दिया. इसके बाद भी प्रदर्शन जारी है जानें क्यों

Maratha Reservation : मराठा आरक्षण मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है. कुछ हिंसा की खबरें राज्य से आ रहीं हैं. मराठा प्रदर्शनकारियों ने अंबाद तालुका के तीर्थपुरी शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर राज्य परिवहन की एक बस को आग लगा दी. इस बाबत एक अधिकारी ने जानकारी दी है. महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) ने इस बाबत पुलिस शिकायत दर्ज करवाई है. अगली सूचना तक जालना में बस सेवाएं निलंबित करने का निर्णय लिया गया है.

एमएसआरटीसी की ओर से कहा गया है कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने अगली सूचना तक जालना में अपनी बसें रोकने का निर्णय लिया है. मराठा आंदोलनकारियों द्वारा एक बस को कथित तौर पर जलाए जाने के बाद एमएसआरटीसी के अंबाद डिपो प्रबंधक द्वारा एक स्थानीय पुलिस स्टेशन में एक पुलिस शिकायत दर्ज करवा दी है. आपको बता दें कि मराठा समुदाय कई वर्षों से मराठा आरक्षण के मुद्दे पर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करता नजर आ रहा है. कुछ दिन पहले शिंदे सरकार ने इस बाबत फैसला लिया था लेकिन सरकार के निर्णय से प्रदर्शकारी खुश नहीं हैं.

मनोज जरांगे ने क्या कहा

यहां चर्चा कर दें कि महाराष्ट्र विधानसभा (निचले सदन) ने फरवरी में पेश किए गए मराठा आरक्षण विधेयक को सर्वसम्मति से पारित कर दिया. इसका उद्देश्य मराठों को 50 प्रतिशत की सीमा से ऊपर 10 प्रतिशत आरक्षण देना था लेकिन प्रदर्शनकारियों ने इसपर खुशी जाहिर नहीं की क्योंकि यदि यह मामला कोर्ट में जाएगा तो कुछ अलग ही फैसला आएगा. इस बीच मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने कहा है कि महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की बात नहीं सुननी चाहिए और यह बताना चाहिए कि कुनबी मराठों के ‘सगे संबंधियों’ पर अधिसूचना क्यों लागू नहीं की जा रही है.

मुंबई तक मार्च करेंगे प्रदर्शनकारी

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने ताजा टिप्पणी तब की है जब मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि कार्यकर्ता को उनकी सरकार के धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए. जरांगे ने जालना जिले के अंतरवाली सरती गांव में आरोप लगाया है कि फडणवीस उनकी ‘‘हत्या करने’’ का प्रयास कर रहे थे. उन्होंने यह भी ऐलान किया की कि वह मुंबई तक मार्च करेंगे और उप मुख्यमंत्री के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे.

Maratha Reservation: भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जरांगे ने 3 मार्च को रास्ता रोको की घोषणा की, जानें है उनकी मांग

अंबाद तालुका में कर्फ्यू लगाया गया

इस बीच कार्यकर्ता मनोज जरांगे द्वारा मराठा आरक्षण के लिए चलाए जा रहे आंदोलन के मद्देनजर कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कुछ निर्णय लिया है. इसके तहत महाराष्ट्र के जालना जिले के अंबाद तालुका में कर्फ्यू लगा दिया गया है. जिला प्रशासन द्वारा इस बाबत एक आदेश जारी किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >