Ranchi News: मेसरा में दोस्त की पत्नी के बारे में अनाप-शनाप बोलना पड़ा महंगा, पिटाई से हो गई मौत

Ranchi: रांची के मेसरा में एक व्यक्ति को अपने दोस्त की पत्नी के बारे में अनाप-शनाप बोलना महंगा पड़ गया. दोस्त ने लाठी से हमला कर दिया,. बाद में उसकी मौत हो गई.

Ranchi News|मेसरा (रांची), कैलाश कुमार : झारखंड की राजधानी रांची में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के बारे में अनाप-शनाप बोलने वाले अपने दोस्त को लाठी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बाद में उसकी मौत हो गई. बीआईटी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.

Ranchi के मेसरा पंचायत के कल्याणी बस्ती का है मामला

बताया गया है कि मेसरा पंचायत के कल्याणी बस्ती के निवासी नारायण मिर्धा ने घुमेश्वर महतो (55) की पत्नी के बारे में मंगलवार को सुबह 10 बजे के करीब कुछ अनाप-शनाप बोल दिया. इससे घुमेश्वर को इतना गुस्सा आया कि उसने डंडे से नारायण पर हमला कर दिया. नारायण गंभीर रूप से घायल हो गया.

मंगलवार देर रात ही हो गई नारायण मिर्धा की मौत

मंगलवार को ही देर रात नारायण मिर्धा की मौत हो गई. बीआईटी पुलिस ने बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. हत्या के आरोपी को पकड़कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. बताया जा रहा है कि नारायण मिर्धा और घुमेश्वर महतो आपस में दोस्त थे.

Also Read : Jharkhand Crime News: रांची के BIT मेसरा की छात्रा पल्लवी का शव रेलवे ट्रैक से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

नारायण मिर्धा ने घुमेश्वर महतो की पत्नी पर की गलत टिप्पणी

रांची के बीआईटी थाना प्रभारी रोशन कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे विकास चौक स्थित बाजार टांड़ के पास दोनों दोस्त आपस में बात कर रहे थे. इसी क्रम में नारायण मिर्धा ने अपने दोस्त घुमेश्वर की पत्नी के विषय में कुछ कहा, जो उसे बुरी लगी. उसने इसका विरोध किया.

तू-तू मैं-मैं के बाद आवेश में घुमेश्वर ने कर दिया डंडे से हमला

बातचीत तू-तू मैं-मैं में बदल गई और फिर आवेश में आकर घुमेश्वर में अपने दोस्त पर डंडे से वार कर दिया. इसकी वजह से नारायण जमीन पर गिर गया. वहां से आने-जाने वाले लोगों ने उसे शराब के नशे में गिरा हुआ समझ कर छोड़ दिया. रात में जब घर वाले खोजबीन करने लगे, तो उन्हें मालूम हुआ कि नारायण और घुमेश्वर के बीच विवाद हुआ था.

दोनों दोस्तों को थी नशे की लत : थाना प्रभारी

जानकारी मिलते ही उक्त स्थान से स्थानीय लोगों के सहयोग से उसके घर वाले नारायण को अपने साथ घर ले गए. बाद में रात में करीब 11 बजे उसने दम तोड़ दिया. दोनों दोस्तों के 2-2 बच्चे हैं. थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि दोनों को नशे की लत थी.

Also Read :

रांची के मेसरा में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, इलाके में पसरा मातम

रांची में दिनदहाड़े गढ़वा के कुख्यात अपराधी छोटू रंगसाज की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >