Viral Video : माता-पिता के कंधे पर बच्चों के शव, 15 किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंचे

Viral Video : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली का वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर गुस्से में रिएक्शन दे रहे हैं. अस्पताल में एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से माता-पिता बच्चों के शव को कंधे पर रखकर घर की ओर निकल लिए.

Viral Video : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों की आंखों से आंसू निकल रहे हैं. वीडियो में एक दंपति अपने बच्चों के शवों को कंधे पर लेकर कीचड़ भरे सड़क पर पैदल चलते नजर आ रहे हैं. अस्पताल में एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से माता-पिता पैदल चलने पर मजबूर हो गए. बताया जा रहा है कि बुखार के इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय माता-पिता दोनों बच्चों को पुजारी के पास लेकर गए. कुछ ही घंटों में संदिग्ध परिस्थितियों उनकी मौत हो गई. इसके बाद गढ़चिरौली में हड़कंप मच गया है. बाद में बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया. कोई एंबुलेंस नहीं मिलने पर माता-पिता शवों को कंधे पर रखकर 15 किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंचे. इस पूरे वाकया का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसपर यूजर गुस्से में रिएक्शन देते दिख रहे हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो

Read Also : Viral Video : ओपनिंग डे के मौके पर भारी छूट, लोग लाठी डंडे लेकर लूटने लगे सामान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >