Shiv Sena: उद्धव ठाकरे गुट ने नये चुनाव चिन्ह और नयी पार्टी के नाम के साथ जारी किया पोस्टर

नयी पार्टी और चुनाव चिह्न आवंटित होने पर उद्धव ठाकरे के बेटे आदिग्य ठाकरे ने कहा, इसमें हिंदूहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे का भी नाम है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मशाल ऐसी चीज है जिसे हम हर घर में गर्व के साथ ले जाएंगे.

निर्वाचन आयोग द्वारा ‘शिवसेना – उद्धव बालासाहेब ठाकरे’ नाम और मशाल चुनाव चिह्न आवंटित किए जाने के बाद उद्धव ठाकरे गुट ने खुशी जतायी है. उद्धव गुट ने इसके अपनी जीत बताया. उद्धव गुट ने नये चुनाव चिन्ह और नयी पार्टी के नाम के साथ एक पोस्टर भी जारी किया.

क्या है उद्धव ठाकरे के पोस्टर में खास

उद्धव ठाकरे गुट ने जो पोस्टर जारी किया है, उसमें दो योद्धा जलता मशाल अपने हाथों में थामे दिख रहे हैं. जिसमें शिवेसना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी का नाम दर्ज किया गया है.

Also Read: शिवसेना चुनाव चिह्न विवाद: उद्धव ठाकरे ने EC के आदेश के खिलाफ खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, याचिका दायर

उद्धव बालासाहेब ठाकरे पर बेहद गर्व : आदित्य ठाकरे

नयी पार्टी और चुनाव चिह्न आवंटित होने पर उद्धव ठाकरे के बेटे आदिग्य ठाकरे ने कहा, इसमें हिंदूहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे का भी नाम है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मशाल ऐसी चीज है जिसे हम हर घर में गर्व के साथ ले जाएंगे. हमें उद्धव बालासाहेब ठाकरे पर बेहद गर्व है. उन्होंने महाराष्ट्र में हजारों लोगों की जान बचाकर मुख्यमंत्री के रूप में काम किया है. हम एक सच्ची ईमानदार सरकार रहे हैं, लोगों के लिए काम किया. हर कोई जानता है कि हमारी सरकार ने कैसे काम किया है.

Also Read: Maharashtra: उद्धव ठाकरे का एकनाथ शिंदे पर वार, कहा- 40 सिर के रावण ने फ्रीज किए प्रभु राम के धनुष और बाण

चुनाव आयोग के फैसले का उद्धव ठाकरे गुट ने अपनी जीत बताया

निर्वाचन आयोग द्वारा ‘शिवसेना – उद्धव बालासाहेब ठाकरे’ नाम आवंटित किए जाने के बाद उद्धव ठाकरे धडे ने संतोष जताया. आयोग ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को ‘मशाल’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया है. ठाकरे के करीबी और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री भास्कर जाधव ने कहा, हमें खुशी है कि तीन नाम जो हमारे लिए सर्वाधिक मायने रखते हैं- उद्धव जी, बालासाहेब और ठाकरे – उन्हें नये नाम में रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >