PFI प्रदर्शन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, इन धाराओं के तहत केस दर्ज

पुणे में PFI के विरोध प्रदर्शन में सुने गए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारों पर DCP सागर पाटिल ने बताया, बंड गार्डन थाने में दंगा व सड़क जाम करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. वायरल हुए वीडियो की जांच की जा रही है. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) प्रायोजित हड़ताल के दौरान पुणे में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. DCP सागर पाटिल ने बताया इस मामले में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

पीएफआई प्रदर्शन पर दंगा और सड़क जाम करने का केस दर्ज

पुणे में PFI के विरोध प्रदर्शन में सुने गए ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारों पर DCP सागर पाटिल ने बताया, बंड गार्डन थाने में दंगा व सड़क जाम करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. वायरल हुए वीडियो की जांच की जा रही है. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.

Also Read: NIA Raid: ‘ऑपरेशन ऑक्टोपस’ से टूट गयी PFI की कमर! जानिए छापेमारी की पूरी कहानी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बोले- नारा लगाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) द्वारा पुणे में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले प्रदर्शनकारियों का एक वीडियो सामने आया है. इस घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि नारे लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य में इस तरह के नारे बर्दाश्त नहीं किये जाएंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस नारेबाजी में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. भाजपा के विधायक नितेश राणे ने ट्विटर पर कहा कि जिन्होंने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. राणे ने कहा, पुणे में पीएफआई के समर्थन में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले सभी लोगों को चुन चुनकर मारेंगे…इतना याद रखना. पीएफआई को प्रतिबंधित करो.

केरल के मुख्यमंत्री विजयन ने पीएफआ हिंसा को पूर्वनियोजित बताया

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) प्रायोजित हड़ताल के दौरान हिंसा पूर्व नियोजित थी. उन्होंने आश्वस्त किया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उधर, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने इस इस्लामी संगठन पर प्रतिबंध लगाने की बात की, जिसके खिलाफ राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने युवाओं को लश्कर-ए-तैयबा समेत अन्य आतंकी संगठनों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है. महाराष्ट्र के पुणे में पीएफआई के विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाये जाने को लेकर भाजपा ने नाराजगी जताई है और पार्टी के विधायकों ने ऐसा नारा लगाने वालों को नहीं बख्शने की चेतावनी दी है.

एनआईए ने पीएफआई के 106 नेताओं और कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

मालूम हो देशभर में लगभग एक साथ छापेमारी में एनआईए के नेतृत्व में 22 सितंबर को विभिन्न एजेंसियों ने अभियान चलाकर 11 राज्यों में पीएफआई के 106 कार्यकर्ताओं को आतंकी गतिविधियों का समर्थन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. पीएफआई ने 23 सितंबर को केरल में हड़ताल की घोषणा की थी और इस दौरान राज्य में व्यापक हिंसा हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, छापेमारी के दौरान जब्त किए गए दस्तावेजों में ऐसी सामग्री पाई गई है, जिससे पता चलता है कि एक समुदाय विशेष के प्रमुख नेताओं को निशाना बनाया जा रहा था. इस ‘हिट लिस्ट’ से मालूम होता है कि पीएफआई अपने नेताओं के माध्यम से समुदायों के बीच तनाव पैदा करने का काम कर रहा था. एनआईए ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि संगठन का इरादा शांति और सद्भाव को भंग करना तथा वैकल्पिक न्याय व्यवस्था चलाना था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >