Maharashtra Politics: शरद पवार ने RSS की तारीफ की, NCP के विलय पर दिया बयान, आखिर क्या खिचड़ी पक रही?

maharashtra politics: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार (NCP-SP) गुट के प्रमुख शरद पवार ने आरएसएस की जमकर प्रशंसा की है. पवार ने संघ को अनोखा बता दिया है.

maharashtra politics: विधानसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र की राजनीति बहुत कुछ बदली-बदली दिख रही है. उद्धव ठाकरे गुट के नेता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तारीफ करते दिख रहे हैं, तो शरद पवार ने आरएसएस की तारीफ कर दी है. मुंबई में पार्टी की दो दिवसीय बैठक में पवार ने संघ परिवार के काम की समीक्षा की. उन्होंने कहा, आरएसएस का काम करने का तरीका अनोखा है. उन्होंने विधानसभा चुनाव में महायुति की जीत के लिए आरएसएस को श्रेय दिया. पवार ने कहा- चुनाव में आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने वोटरों से सीधे संवाद किया, जिसका परिणाम चुनावी रिजल्ट के रूप में आया.

संजय राउत ने भी की आरएसएस की तारीफ

उद्धव ठाकरे गुट के शिवेसना सांसद संजय राउत ने भी आरएसएस की तारीफ की है. उन्होंने कहा, जो अच्छा काम करता है, उसकी तारीफ की जानी चाहिए. संघ कार्यकर्ताओं की मेहनत है कि बीजेपी को इतनी बड़ी जीत मिली है.

यह भी पढ़ें: Delhi Assembly Elections 2025: चुनाव आयोग ने प्रवेश वर्मा के खिलाफ दिया जांच का आदेश, AAP ने दर्ज कराई थी शिकायत

शरद पवार ने विलय पर भी दिया बयान

शरद पवार ने अपनी पार्टी के विलय पर भी बयान दिया है. बैठक में इस बारे में चर्चा हुई. जिसके बाद उनकी पार्टी के नेता जीतेंद्र आव्हाड ने कहा, हमारी पार्टी शरद पवार की पार्टी है, हम लड़ना जानते हैं. बैठक में आरएसएस की मेहनत की तारीफ हुई, लेकिन पार्टी का कोई विलय नहीं होने वाला है.

यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव के बयान पर कांग्रेस के तेवर तल्‍ख, बोले – हमें हल्के में न लें

क्या अजित और शरद गुट फिर आएंगे साथ?

महाराष्ट्र की राजनीति में ऐसी अटकलें भी हैं कि अजित पवार गुट और शरद पवार गुट साथ आने वाले हैं. हालांकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) नेता अनिल देशमुख ने कहा कि पार्टी के सभी 12 सांसद शरद पवार के साथ हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों के एक साथ आने की अटकलों में कोई दम नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >