ठाणे के गगनगिरी चॉल में गैस सिलेंडर विस्फोट, धमाके से थर्राया इलाका

आसपास के लोगों ने बताया कि धमाका बहुत तेज था, जिसकी वजह से लोग दहशत में आ गये. सिलेंडर में लीकेज होने की वजह से यह हादसा हुआ, ऐेसा अनुमान लगाया जा रहा है.

ठाणे के गगनगिरी चॉल में आज शाम करीब 4.35 बजे गैस सिलेंडर फटने की घटना हुई. दो सिलेंडर फटने से स्लम एरिया के छह कमरे क्षतिग्रस्त हो गये. हालांकि अभी तक इस दुर्घटना में किसी से हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. यह जानकारी ठाणे नगर निगम की ओर से दी गयी है.


सिलेंडर में लीकेज की वजह से हुआ हादसा

हालांकि घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. राहत कार्य जारी है अभी नुकसान के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है. आसपास के लोगों ने बताया कि धमाका बहुत तेज था, जिसकी वजह से लोग दहशत में आ गये. सिलेंडर में लीकेज होने की वजह से यह हादसा हुआ, ऐेसा अनुमान लगाया जा रहा है.

Also Read: Russia Ukraine War : रूस ने भारत के समर्थन में छह बार लगाया है वीटो पावर,भारत कह रहा ये दोस्ती हम नहीं…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >