Maharashtra News: हॉर्न की आवाज ने भड़काई हिंसा, दो गुटों में जमकर मारपीट, सड़कों पर लाठी-पत्थर की बरसात

Maharashtra News: महाराष्ट्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां कार के हॉर्न को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि इसने हिंसा का रूप ले लिया. दो गुटों ने एक-दूसरे पर पथराव किया. इस झड़प में 7 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के सोलापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां दो लोगों के बीच कार के हॉर्न को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में बदल गया. यह घटना 22 जून की रात 10 बजे की है. इस घटना में 7 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर आई है, जिनका इलाज अभी सोलापुर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है.

कार के हॉर्न पर बवाल

पुलिस द्वारा साझा जानकारी के मुताबिक घोगड़े वस्ती इलाके से रऊफ इनामदार नाम का एक व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ कार से जा रहा था. तभी उसने कार का हॉर्न जोर से बजाते हुए लोगों को रास्ते से हटने का इशारा किया. उस समय वहां भाजपा के पूर्व नगरसेवक सुरेश पाटिल के बेटे बिपिन पाटिल भी मौजूद थे. उन्होंने तेज हॉर्न बजाने पर विरोध किया. जिस पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. बहस धीरे-धीरे मारपीट में बदली जिसमें उनके साथी भी शामिल हो गए.

300 लोगों की भीड़ हुई इकट्ठा

देखते ही देखते इलाके में 300 से ज्यादा लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. जिसके बाद दोनों गुटों ने जमकर एक-दूसरे पर पथराव किया. जिसमें नगरसेवक के बेटे समेत कई लोग घायल हो गए. इसके साथ ही इलाके में खड़ी कई गाड़ियों को नुकसान हुआ. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और नियंत्रण दल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया. जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने घायलों को सोलापुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया.

यह भी पढ़े: Assembly by Election Result 2025: पांच राज्यों के उपचुनाव का रिजल्ट आज, कई चेहरों के किस्मत दांव पर

यह भी पढ़े: Assembly by Election Result 2025: पांच राज्यों के उपचुनाव का रिजल्ट आज, कई चेहरों के किस्मत दांव पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >