Mumbai Rain: मुंबई में भारी बारिश से तबाही, अगले 48 घंटों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें ताजा हाल

Mumbai Rain: मुंबई में मानसून की पहली ही फुहार से हर ओर तबाही मची है. भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश को लेकर चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि मुंबई में अगले 48 घंटों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

Mumbai Rain: मुंबई में मानसून की दस्तक के साथ ही झमाझम बारिश शुरू हो गई है. बीते 24 घंटे में मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है. बरसात के कारण सड़कों पर पानी भर गया है और वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है. जलभराव के बाद अंधेरी सबवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया और यातायात को स्वामी विवेकानंद रोड की ओर मोड़ दिया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि बीते  24 घंटों में मुंबई में 86 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं, पश्चिमी उपनगरों में 59 मिमी बारिश हुई. मुंबई में आज भी जोरदार बारिश की संभावना है.

IMD ने जारी किया अलर्ट
मुंबई में मानसून की भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. मीडिया रिपोर्ट में बारिश में कुछ लोगों के मरने की भी खबर आई है. वहीं,  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश को लेकर चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि मुंबई में आज और कल भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है. बता दें, बीते 24 घंटों में मुंबई और इसके उपनगरों में हुई भारी बारिश से कई जगहों पर जलजमाव हो गया और कुछ मार्गों पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई.

कल पहुंचा था मुंबई में मानसून
रविवार को मुंबई में मानसून की एंट्री के साथ ही जोरदार बारिश दर्ज की गई. बता दें, इस बार दिल्ली और मुंबई में एक साथ मानसून का आगमन हुआ है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली में मानसून अपने तय समय से दो दिन पहले पहुंच गया जबकि मुंबई में यह करीब 15 दिनों की देरी से पहुंचा है. आईएमडी का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में मुंबई में जोरदार बारिश की संभावना है.

Also Read: Weather Forecast LIVE: केरल में मानसून के दस्तक के साथ ही भारी बारिश शुरू, नौ जिलों में येलो अलर्ट जारी

कई राज्यों में हो गई है मानसून की दस्तक
गौरतलब है कि देश के कई राज्यों में मानसून की एंट्री हो गई है. दिल्ली-एनसीआर, यूपी, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में मानसून की एंट्री के साथ ही जोरदार बारिश हो रही है. उत्तराखंड में मानसून की बारिश में  दो लोगों की मौत हो गयी  तीन अन्य घायल हो गए. हिमाचल प्रदेश के सोलन और हमीरपुर जिलों में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई. राजस्थान में भारी बारिश के बाद श्रीगंगानगर शहर के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया है.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >