डिलीवरी बॉय ने छात्रा के साथ की अश्लील हरकत, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, Zomato ने दी यह सफाई

महाराष्ट्र के पुणे स्थित कोंढवा में एक 19 साल की इंजीनियरिंग की छात्रा ने डिलीवरी बॉय पर छेड़खानी का आरोप लगाया है. छात्रा का आरोप है कि डिलीवरी बॉय ने उसके साथ गलत व्यवहार किया. छात्रा ने डिलीवरी बॉय पर मारपीट का भी आरोप लगाया है.

महाराष्ट्र के पुणे में कथित जोमैटो डिलीवरी बॉय पर एक 19 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. हालांकि छात्रा की शिकायत के बाद आरोपी डिलीवरी बॉय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, घटना के बाद जोमैटो की ओर से बयान आया है कि आरोपी Zomato का डिलीवरी पार्टनर नहीं है. हम जांच में सहयोग करने के लिए अधिकारियों के संपर्क में हैं. किसी भी व्यक्ति को अपने बेड़े में शामिल करते समय हम तृतीय-पक्ष पृष्ठभूमि सत्यापन करते हैं और जीरो टॉलरेंस की नीति रखते हैं.

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार: दरअसल, महाराष्ट्र के पुणे स्थित कोंढवा में एक 19 साल की इंजीनियरिंग की छात्रा ने डिलीवरी बॉय पर छेड़खानी का आरोप लगाया है. छात्रा का आरोप है कि डिलीवरी बॉय ने उसके साथ गलत व्यवहार किया. छात्रा ने डिलीवरी बॉय पर मारपीट का भी आरोप लगाया है. हालांकि, घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

मामले की जांच कर रही है पुलिस: इस पूरे मामले की कोंढवा पुलिस जांच कर रही है. छात्रा ने पुलिस में की गई शिकायत में बताया कि घटना 17 सितंबर की है. जब वो घर में अकेली थी उस समय डिलीवरी बॉय कुछ आर्डर लेकर आया. उसी समय बातचीत के दौरान उसने पता कर लिया कि वो घर में अकेली है इसके बाद आरोपी ने छात्रा के साथ बदसलूकी की.

पानी मांगने के बहाने की अश्लील हरकत: दरअसल, छात्रा ने खाने के लिए कुछ फूड आईटम का आर्डर किया था. आर्डर लेकर जब डिलेवरी बॉय अपार्टमेंट पहुंचा तो उसने छात्रा से पानी मांगा. इस दौरान आरोपी ने छात्रा से उसकी पढ़ाई से लेकर घर में कौन-कौन है इसके बारे में पूछताछ की. इसके बाद डिलीवरी बॉय ने एक और गिलास पानी मांगा. इसी दौरान उसने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >