Maharashtra News: एकनाथ शिंदे ने साबित कर दिया असली शिवसेना कौन, बोले देवेंद्र फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, मैं सीएम एकनाथ शिंदे को बधाई देना चाहता हूं, उन्होंने साबित कर दिया कि असली शिवसेना कौन है. उनकी रैली में राज्य भर के लोग आये, इसने स्थापित किया कि असली शिवसेना सीएम शिंदे की शिवसेना है.

महाराष्ट्र में दशहरा रैली में एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे ने शक्ति प्रदर्शन किया. दोनों ने जमकर एक-दूसरे पर हमला भी बोला. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के एमएमआरडीए मैदान में विशाल जनसभा किया, तो उद्धव ठाकरे ने शिवाजी पार्क में अपने समर्थकों को संबोधित किया. इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे को बधाई दी.

शिंदे ने साबित किया, असली शिवसेना कौन?

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, मैं सीएम एकनाथ शिंदे को बधाई देना चाहता हूं, उन्होंने साबित कर दिया कि असली शिवसेना कौन है. उनकी रैली में राज्य भर के लोग आये, इसने स्थापित किया कि असली शिवसेना सीएम शिंदे की शिवसेना है.

Also Read: मुंबई की दशहरा रैली: एकनाथ शिंदे के मंच पर नजर आए बाला साहेब के ‘त्रासदी पुत्र’ जयदेव, खुल गया असली भेद

हमारी बगावत शिवसेना, बाल ठाकरे के आदर्शों, हिन्दुत्व को बचाने के लिए थी : शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दशहरा रैली में कहा कि उनकी बगावत विश्वासघात नहीं बल्कि गदर थी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस तथा राकांपा से हाथ मिलाने को लेकर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को पार्टी संस्थापक बाल ठाकरे के स्मारक पर घुटने टेकने चाहिए और माफी मांगनी चाहिए. शिंदे ने कहा, हमने गद्दारी नहीं की, बल्कि यह गदर था. हम गद्दार नहीं हैं, बल्कि बाला साहेब के सैनिक हैं. शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर हमला करते हुए कहा, आपने बाला साहेब के मूल्यों को बेच दिया. कौन असली गद्दार है जिसने सत्ता के लालच में हिन्दुत्व से गद्दारी की.

Also Read: Maharashtra News: जान से मारने की धमकी पर बोले सीएम एकनाथ शिंदे- ‘न डरता हूं, न डरूंगा’

शिंदे की बगावत के कारण महाराष्ट्र में गिरी उद्धव ठाकरे की सरकार

गौरतलब है कि शिंदे गुट की बगावत के कारण महा विकास आघाड़ी (कांग्रेस- राकांपा- शिवसेना गठबंधन की) सरकार 29 जून को गिर गयी थी. इसके बाद शिंदे ने 30 जून को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >