Cyber Crime: एक फोन और महिला को लग गया लाखों का चूना, अगर आपके पास भी आ रहे हैं ऐसे कॉल तो हो जाएं सावधान..

फोन करने वाले शख्स ने महिला का कॉल इसके बाद किसी और के फोन पर ट्रांसफर कर दिया. जिस व्यक्ति को उसने फोन ट्रांसफर किया था उसने दावा किया कि वो पुलिस से है और चूंकि मामला नशीले पदार्थों से संबंधित था, इसलिए उसने कॉल को नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी को स्थानांतरित कर दिया.

देश में साइबर ठगी के हर दिन नये नये मामले सामने आ रहे हैं.देश में किसी न किसी को साइबर ठग चूना लगा ही दे रहे हैं. ताजा मामला मुंबई का है. जहां एक आईटी सेक्टर से जुड़ी महिला को ठगों ने अपना शिकार बना लिया. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर ठगों ने पीड़ित महिला के खाते से कथित तौर पर 1.97 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली. इस घटना को लेकर पीड़ित महिला ने थाने में एक मामला भी दर्ज कराया है. महिला के मुताबिक ठगों ने खुद को नारकोटिक्स विभाग का अधिकारी बताने के बाद ठगी की.

ठगों ने इस तरह दिया घटना को अंजाम
घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि साइबर अपराधियों ने दावा किया था कि पीड़िता का आधार नंबर अपराधियों के बैंक खातों से जुड़ा हुआ था. अपराधियों ने खुद को महाराष्ट्र नारकोटिक्स डिवीजन से होने का दावा भी किया था. महिला के मुताबिक ठगी का सारा खेल एक फोन कॉल से शुरू हुआ. महिला ने कहा कि उसे एक शख्स ने फोन कर कहा कि उसका कूरियर आया है, जो ताइवान से साथ ही उसने यह भी बताया कि कूरियर में कई आपत्तिजनक सामान है, जिसमें पांच पासपोर्ट, दो क्रेडिट कार्ड और कुछ नशीला पदार्थ है.

स्काइप कॉल के जरिए की ठगी
फोन करने वाले शख्स ने महिला का कॉल इसके बाद किसी और के फोन पर ट्रांसफर कर दिया. जिस व्यक्ति को उसने फोन ट्रांसफर किया था उसने दावा किया कि वो पुलिस से है और चूंकि मामला नशीले पदार्थों से संबंधित था, इसलिए उसने कॉल को नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी को स्थानांतरित कर दिया. वहीं, नारकोटिक्स अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने महिला से आधार नंबर मांगा और उससे कहा कि यह अपराधियों के तीन बैंक खातों से जुड़ा हुआ है और इस मुद्दे को सुलझाने के लिए उसे एक ऐप डाउनलोड करना चाहिए.

तथाकथित अधिकारी के कहने पर महिला ने स्काईपी ऐप डाउनलोड किया. स्काइपी ऐप डाउनलोड करने के बाद कॉल करने वाले ने उसे अपनी ऐप आईडी दी, जिसमें उपयोगकर्ता नाम में नारकोटिक्स विभाग का उल्लेख था. स्काइप पर आरोपी ने उसे उन अपराधियों की कुछ तस्वीरें दिखाईं जिन्हें पुलिस ने पकड़ा था और कहा कि ये वही अपराधी थे, जिनके बैंक खाते उसके आधार नंबर से जुड़े हुए हैं. फर्जी अधिकारी ने उसे कई साक्ष्य भी दिखाए जिससे महिला को भरोसा हो गया कि वो वाकई नारकोटिक्स विभाग का अधिकारी है.

Also Read: ‘मानसून सत्र में होगा अध्यादेश पर फैसला’, केजरीवाल की शर्त पर बोले खरगे- अभी से इतना प्रचार क्यों…

सत्यापन के लिए जमा कराए पैसे
यही नहीं फोन करने वाले शख्स ने पीड़ित महिला से उसके बैंक खातों की पूरी जानकारी ली और सत्यापन के लिए दो खातों से 98,888 रुपये जमा करने को कहा. उसने महिला से यह भी कहा कि सत्यापन के बाद राशि उसके खाते में वापस कर दी जाएगी. लेकिन इसके बाद महिला के खाते में एक भी पैसा जमा नहीं किया गया. इधर, महिला को भी ठगी को लेकर शक हुआ,जिसके बाद उसने पुलिस में मामला दर्ज कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >