Maharashtra New CM: कौन बनेगा महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री? रेस में ये नाम सबसे आगे

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर सस्पेंस बरकरार है. महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है. ऐसे में सीएम पद का फैसला जल्द से जल्द करना होगा, क्योंकि अगर सरकार का गठन नहीं हुआ तो प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ेगा.

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र में बीजेपी की आंधी में महाविकास अघाड़ी चारों खाने चित्त हो गया है. महायुति गठबंधन एक बार फिर प्रदेश में सत्ता पर काबिज होने जा रहा है. महायुति गठबंधन में बीजेपी, एनसीपी (अजित पवार) और शिवसेना (एकनाथ शिंदे) शामिल हैं. चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी बनकर उभरी है. बीजेपी ने 132 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं एनसीपी (अजीत पवार)41 और शिवसेना (एकनाथ शिंदे) को 57 सीटों पर जीत मिली है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति ने एमवीए का सूपड़ा साफ कर दिया है. चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि अब प्रदेश का सीएम कौन बनेगा.

कौन बनेगा महाराष्ट्र का सीएम

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सीटों की बढते देखकर देवेंद्र फडणवीस कैंप सीएम पद को लेकर पूरी तरह एक्टिव हो गया है. ‘सबसे बड़ी पार्टी का नेता होगा सीएम वाली बात को लेकर फडणवीस कैंप ने उनका नाम सीएम पद के लिए उठा रहा है. इधर सीएम एकनाथ शिंदे ने पद छोड़ने के मूड में नहीं दिखते. दरअसल, एक बयान में उन्होंने साफ कर दिया है कि जिसकी ज्यादा सीट होगी उसका कैंडिडेट सीएम बनेगा ऐसा तय नहीं हुआ है. उन्होंने कहा है कि तीनों दल मिलकर सीएम पद को लेकर फैसला करेंगे. सीएम पद की रेस में अजीत पवार भी हैं. एनसीपी के दिग्गज नेता छगन भुजबल ने कहा है कि अजित पवार भी महाराष्ट्र के सीएम बन सकते हैं.

महाराष्ट्र में क्या दोहराया जाएगा एक सीएम दो डिप्टी सीएम का फॉर्मूला

महाराष्ट्र में मौजूदा सरकार में एक सीएम और दो डिप्टी सीएम का फार्मूला चल रहा है. एकनाथ शिंदे प्रदेश के सीएम हैं. वहीं, देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार प्रदेश के डिप्टी सीएम हैं. महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है. ऐसे में सीएम पद का फैसला जल्द से जल्द करना होगा, क्योंकि अगर सरकार का गठन नहीं हुआ तो प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ेगा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार दिल्ली जाएंगे, जहां बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात के बाद सीएम के नाम तय हो सकते हैं.

महाराष्ट्र चुनाव में महायुति की बंपर जीत

बता दें, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन ने बंपर जीत दर्ज की है. प्रदेश की 288 सीटों में से 230 सीट पर महायुति ने जीत दर्ज की है. महायुति में शामिल भाजपा को 132, शिवसेना को 57 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 41 सीटों पर जीत मिली है. इस चुनाव में एमवीए को करारी हार मिली है. एमवीए कुल मिलाकर महज 46 सीट ही जीत पायी हैं. एमवीए में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) को 10, कांग्रेस को 16 और शिवसेना (यूबीटी) को 20 सीट पर ही जीत मिली.

Also Read: Winter Session of Parliament: सोमवार से संसद का शीतकालीन सत्र, अडाणी-मणिपुर समेत इन मुद्दों पर भारी हंगामे के आसार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >