पीएम मोदी के पिता को लेकर ये क्या बोल गये कांग्रेस नेता.. बिगड़े बयान पर बीजेपी ने किया पलटवार

मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने पीएम मोदी के पिता को लेकर विवादित बयान दे दिया है. वहीं, कांग्रेस नेता के बयान के बाद बीजेपी ने पलटवार किया है. बता दें पीएम मोदी इस महीने के आखिरी हफ्तें में मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे.

मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने पीएम मोदी के पिता को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. उनके अमर्यादित बयान को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. दरअसल, पीएम मोदी मध्य प्रदेश का दौरा करने वाले हैं. पीएम मोदी के दौरे को लेकर कांग्रेस नेता अरुण यादव ने कहा है कि पीएम मोदी के पिताजी भी अगर आने चाहे तो आ सकते हैं हमें कोई आपत्ति नहीं है.

अरुण यादव ने क्या कहा
मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि मोदी जी आ सकते हैं. उनके वरिष्ठ, यदि कोई हो, तो आ सकते हैं. नड्डा जी वैसे भी आ रहे हैं. मोदी के पिता भी चाहें तो यहां आ सकते हैं, हमें कोई आपत्ति नहीं है. लेकिन मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में हवा चल रही है. परिवर्तन – हम इसे स्पष्ट रूप से देख सकते हैं.

बीजेपी ने किया पलटवार
इधर कांग्रेस नेता और एमपी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के विवादास्पद बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी नेता और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी की वैश्विक लोकप्रियता से कांग्रेस बौखला गई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए अपनी भाषा की सीमा को लांघ रही है.  

Also Read: NIA को बड़ी सफलता : PFI का मास्टर हथियार ट्रेनर नौशाद यूनुस गिरफ्तार, आरोपी ने बना ली थी नई पहचान

27 जून को दस लाख बूथों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
गौरतलब है कि पीएम मोदी 27 जून को एम की राजधानी भोपाल से देश के 10 लाख बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को डिजिटली संबोधित करेंगे. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि विभिन्न राज्यों से पार्टी के 2500 नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 27 जून को भोपाल पहुंचेंगे और वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे.वह देश भर के 10 लाख बूथों से भाजपा कार्यकर्ताओं को डिजिटल तरीके से संबोधित करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >