कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति समेत दो मरीज अस्पताल से भागे, पकड़कर फिर भर्ती कराये गये

two patients including one infected with coronavirus fled from hospital again admitted इंदौर (मध्यप्रदेश) : कोराना वायरस संक्रमित व्यक्ति समेत दो मरीज शनिवार देर रात यहां स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को चकमा देकर एक सरकारी अस्पताल से भाग निकले. इस घटना को लेकर मचे हड़कंप के बाद दोनों मरीजों को पुलिस की मदद से पकड़कर रविवार को दोबारा अस्पताल में भर्ती करा दिया गया.

इंदौर (मध्यप्रदेश) : कोराना वायरस संक्रमित व्यक्ति समेत दो मरीज शनिवार देर रात यहां स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को चकमा देकर एक सरकारी अस्पताल से भाग निकले. इस घटना को लेकर मचे हड़कंप के बाद दोनों मरीजों को पुलिस की मदद से पकड़कर रविवार को दोबारा अस्पताल में भर्ती करा दिया गया.

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रवीण जड़िया ने बताया कि मनोरमा राजे टीबी चिकित्सालय के पृथक वॉर्ड से भागने वाले मरीजों में से एक व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया है, जबकि दूसरे को इस महामारी के संदेह में भर्ती किया गया था.

जड़िया ने बताया, ‘दोनों पुरुष मरीज टहलने के नाम पर वॉर्ड से बाहर निकले और अस्पताल से भाग गये. इसकी जानकारी मिलने पर हमने अपने दलों को फौरन इनके पतों पर भेजा, लेकिन वे वहां नहीं मिले.’ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि खोज अभियान के दौरान दोनों मरीज अपने रिश्तेदारों के घर मिले. पुलिस की मदद से इन्हें वहां से पकड़कर दोबारा अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

उन्होंने बताया, ‘अस्पताल से भागने के बाद दोनों मरीज जिन लोगों से मिले थे, उनके नमूने लेकर कोरोना वायरस संक्रमण की जांच करायी जा रही है.’ इंदौर, राज्य में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है. अब तक मिली रिपोर्ट के मुताबिक, इंदौर के 20 मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई है. इनमें शामिल 65 वर्षीय पुरुष की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है.

10वीं, 12वीं को छोड़कर अन्य छात्रों को बिना परीक्षा अगली कक्षा में भेजा जायेगा

भोपाल : कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर मध्यप्रदेश बोर्ड की शैक्षणिक वर्ष 2019-2020 की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षा को छोड़कर शेष कक्षाओं के छात्रों को बिना परीक्षा दिये अगली कक्षा में भेज दिया जायेगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में प्रदेश में कोरोना की स्थिति तथा इसके मद्देनजर की जा रही व्यवस्थाओं की शनिवार देर रात को समीक्षा करते हुए अधिकारियों को यह निर्देश दिये हैं.

मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया, ‘मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षा आगे बढ़ायी जायेंगी, जबकि शेष कक्षाओं में जनरल प्रमोशन दिया जायेगा.’ उन्होंने कहा कि इसके अलावा, सरकार ने संपत्ति कर, वृत्ति कर, किसान क्रेडिट कार्ड भुगतान तथा स्कूल कॉलेजों की फीस भरने की तिथि भी 30 अप्रैल तक बढ़ायी है. कलेक्टर दिशा-निर्देश की तारीख 30 मार्च की बजाय 30 अप्रैल की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >