MP Polls 2023 : 'नहीं करूंगा सौदा, कुर्सी जाती है तो जाए..', कमलनाथ ने बताया 2020 में कैसे गिरी उनकी सरकार

MP Election 2020 : कमलनाथ ने दावा किया कि उन्होंने किसी के साथ सौदा नहीं किया हालांकि इसके बदले उन्हें कुर्सी तक गंवानी पड़ी. चुनावी सभा में कमलनाथ ने यह भी दावा किया कि कई विधायक लगातार उनसे मिलते थे और बताते थे उन्हें करोड़ों रुपये की पेशकश की जा रही है.

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में राजनीतिक दल जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं. विभिन्न पार्टियों के नेता रैली कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को रिझाने में लगे हैं. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने नर्मदापुरम में एक चुनावी रैली की. रैली में उन्होंने बताया कि साल 2020 में  कैसे उनकी सरकार गिरी और बीजेपी सत्ता पर काबिज हो गई. कमलनाथ ने कहा कि “मेरे सीएम बनने के तुरंत बाद, एक सौदा हुआ. उन्होंने कहा कि एक सीएम होने के नाते मैं भी एक सौदा कर सकता था. विधायक मेरे पास आते थे और कहते थे कि उन्हें इतने करोड़ रुपये की पेशकश की जा रही है. लेकिन मैंने कहा कि मैं किसी के साथ सौदा नहीं करूंगा. कुर्सी जाती है तो जाए.”

कमलनाथ ने दावा किया कि उन्होंने किसी के  साथ सौदा नहीं किया हालांकि इसके बदले उन्हें कुर्सी तक गंवानी पड़ी. सभा में कमलनाथ ने यह भी दावा किया कि कई विधायक लगातार उनसे मिलते थे और बताते थे उन्हें करोड़ों रुपये की पेशकश की जा रही है. कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने इससे इनकार कर दिया. बता दे मध्यप्रदेश से साल 2020 में कांग्रेस की सरकार गिर गई थी, इसके बाद बीजेपी ने सरकार का गठन किया.

2020 में गिर गई थी कांग्रेस की सरकार

गौरतलब है कि साल 2020 में 230 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने 114 सीटें जीतकर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया था. वहीं, बीजेपी को 109 सीटें मिली थी. हालांकि कांग्रेस ने बसपा, सपा और कुछ निर्दलीय विधायकों के साथ गठजोड़ कर सरकार का गठन कर लिया था, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत और 22 कांग्रेस विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रदेश की कांग्रेस सरकार गिर गई. इसके बाद सीएम कमलनाथ को भी इस्तीफा देना पड़ा. फिर प्रदेश में बीजेपी ने सरकार बनाई और बतौर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पद की शपथ ली.

अच्छे अभिनेता हैं शिवराज सिंह चौहान-  कमलनाथ
अब प्रदेश में एक बार फिर चुनाव हो रहा है. सियासी दल खासकर बीजेपी और कांग्रेस पूरा दमखम के साथ प्रचार अभियान में जुटी हैं. आरोप प्रत्यारोप का भी दौर जारी है. इसी कड़ी में पूर्व सीएम और मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने मौजूदा सरकार पर  जमकर हमला किया. कमलनाथ ने रविवार को एक सभा में दावा किया कि 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद लोग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदाई दे देंगे. इस  दौरान उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि लेकिन चौहान बेरोजगार नहीं होंगे क्योंकि वह एक अच्छे अभिनेता हैं.

Also Read: नामपल्ली अग्निकांड: दिल दहलाने वाला मंजर, 9 लोगों की दम घुटने से मौत, पांच-पांच लाख रुपये के मुआवजे का एलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >