मध्यप्रदेश : धार के गांव में मुसलमानों के प्रवेश पर बैन के बैनर की तस्वीर वायरल, बड़वानी में एक ही परिवार के तीन लोगों को Covid19

photo of muslims not allowed in this village goes viral in madhya pradesh. मध्यप्रदेश : धार के गांव में मुसलमानों के प्रवेश पर बैन के बैनर की तस्वीर वायरल, बड़वानी में एक ही परिवार के तीन लोगों को Covid19 : भोपाल : मध्यप्रदेश के धार जिले में मनावर तहसील के ग्राम बोरूद में लगे ‘मुसलमान व्यापारियों का गांव में प्रवेश निषेध’ के बैनर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है. इसके बाद, प्राधिकारियों को यह स्पष्ट करना पड़ा कि यह बैनर पिछले महीने बंद लागू होने से पहले लगाया गया था और उसे स्थानीय लोगों ने तत्काल हटा दिया था.

भोपाल : मध्यप्रदेश के धार जिले में मनावर तहसील के ग्राम बोरूद में लगे ‘मुसलमान व्यापारियों का गांव में प्रवेश निषेध’ के बैनर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है. इसके बाद, प्राधिकारियों को यह स्पष्ट करना पड़ा कि यह बैनर पिछले महीने बंद लागू होने से पहले लगाया गया था और उसे स्थानीय लोगों ने तत्काल हटा दिया था.

Also Read: भोपाल में Covid19 से पहली मौत, मध्यप्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या हुई 14

पुलिस ने बताया कि यह बैनर 17 मार्च को लगाया गया था और गांव के लोगों ने ही तत्काल इसे हटवा दिया था. इस बैनर की तस्वीर शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी. बैनर पर लिखा था, ‘व्यापार के लिए इस गांव में मुसलमानों का आना प्रतिबंधित है’.

जब इसकी वास्तविकता जानने का प्रयास किया गया, तो पता चला कि यह बैनर मनावर तहसली के ग्राम बोरूद में बंद के पहले लगा था. बोरूद गांव के निवासी नरेंद्र चोयल ने बताया, ‘यह बैनर किसी व्यक्ति ने लगा दिया था, लेकिन जैसे ही हमलोगों को इस बारे में मालूम हुआ, हमने इसे उसी समय निकलवा दिया था. यह मामला बंद के पहले का है.’

Also Read: पुलिस छापेमारी में मध्यप्रदेश के श्योपुर में मिले 22 जमातियों के मरकज कनेक्शन की चल रही जांच

धार जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया, ‘यह पुराना मामला है और यह बैनर 17 मार्च को लगाया गया था. गांव वालों को जैसे ही इस बैनर के बारे में मालूम हुआ, उन्होंने उसे तुरंत हटवा दिया था. अब वह बैनर वहां नहीं है.’

सेंधवा में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित

बड़वानी जिला के सेंधवा में रविवार को 13 वर्षीय एक लड़की सहित एक ही परिवार के तीन लोग की कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये. इसी के साथ इस बीमारी ने बड़वानी जिले में भी दस्तक दे दी है. बड़वानी कलेक्टर अमित तोमर ने बताया कि ये तीनों उस 93 वर्षीय व्यक्ति के परिवार के सदस्य हैं, जो 13 मार्च को सऊदी अरब से सेंधवा आया था और उसकी 30 मार्च को मौत हो गयी थी.

Also Read: कोरोना वायरस की वजह से मध्यप्रदेश में 300 से अधिक अखबारों का प्रकाशन बंद

कलेक्टर के मुताबिक, यह बुजुर्ग 28 और 29 मार्च को इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती रहा, जहां 30 मार्च को उसकी मौत हो गयी थी. हालांकि, उसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आयी है. उन्होंने कहा कि बुजुर्ग की मौत के बाद प्रशासन ने उसके परिवार के इन तीनों सदस्यों को बड़वानी में पृथक वार्ड में भर्ती किया, जहां उनका उपचार जारी है.

इन सभी लोगों की उम्र 13 वर्ष, 74 वर्ष एवं 40 वर्ष है. तोमर ने बताया कि प्रशासन ने सेंधवा में कर्फ्यू लगाकर इस परिवार के संपर्क में आने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है. उन्होंने क्षेत्र की जनता से शांति और धैर्य बनाये रखने की अपील भी की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >