MP News: मध्यप्रदेश में कुल्हाड़ी से काटकर आठ लोगों की हत्या, आरोपी ने खुद भी लगाई फांसी

MP News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक शख्स ने अपने ही परिवार के आठ लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि हत्या करने के बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

MP News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक शख्स ने अपने ही परिवार के आठ लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद उसके खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने घटना का जानकारी देते हुए बताया कि घटना मंगलवार देर रात जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर बोदल कछार गांव में हुई. अधिकारी ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. मौके पर जिलधिकारी समेत पुलिस अधीक्षक और जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच गये हैं. घटना की जांच की जा रही है.

हत्याकांड के कारणों का नहीं चला है पता
बताया जा रहा है कि परिवार के बेटे ने ही सभी लोगों का कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी है. हत्या करने के बाद उसके खुद भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है. इस खौफनाक हत्याकांड के कारणों का पता नहीं चल सकता है. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं. पुलिस आस पास के लोगों से पूछताछ भी कर रही है. हालांकि उनकी हत्या क्यों की गई इसका अभी खुलासा नहीं हो सकता है.

मानसिक रूप से बीमार था शख्स!
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया की हत्यारा करने वाला भी परिवार का ही सदस्य था, मिली जानकारी के मुताबित वो मानसिक रूप से बीमार था. अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी बात से नाराज होकर उसने अपने परिवार के ही सदस्यों की हत्या कर दी. वहीं घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा है. गांव को लोग सदमे में हैं.

Also Read: Weather Forecast: आसमान से बरस रही है ‘आग’, राजस्थान-हरियाणा में तापमान 50 डिग्री पार, जानिए कब मिलेगी राहत

Also Read: Lok Sabha Election 2024: ‘पीएम मोदी को कोसना राहुल गांधी का एकसूत्रीय एजेंडा’, फिर कांग्रेस पर भड़के प्रमोद आचार्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >