पितृपक्ष के दौरान गया जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे ने मध्य प्रदेश से गया तक विशेष ट्रेनों का इंतजाम किया है. रानी कमलापति और जबलपुर से दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. इससे पिंडदान और तर्पण के लिए गया जाने वाले श्रद्धालुओं को सफर में काफी सुविधा मिलेगी. रास्ते के यात्रियों को भी इन ट्रेनों का लाभ मिलेगा.
रानी कमलापति से गया के लिए चलेगी पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन, जानें तारीख और ठहराव
पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने ट्रेन के संबंध में बताया. उन्होंने जानकारी दी कि ट्रेन संख्या 01661 रानी कमलापति-गया पितृपक्ष स्पेशल 27 सितंबर, 2 अक्टूबर और 7 अक्टूबर को चलेगी. यह ट्रेन रानी कमलापति से दोपहर 3:20 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:30 बजे गया पहुंचेगी.
ये भी पढ़ें: Indian Railways: दिल्ली-मुंबई से चेन्नई-कोलकाता तक 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर को मंजूरी, मोदी कैबिनेट का फैसला
वापसी में गाड़ी संख्या 01662 गया-रानी कमलापति स्पेशल 30 सितंबर, 5 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को शाम 3:30 बजे गया से स्टेशन से खुलेगी. इसके बाद अगले दिन शाम 4:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी. रास्ते में ट्रेन डीडीयू, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, मिर्जापुर के अलावा प्रयागराज छिवकी, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी और नर्मदापुरम समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी.
जबलपुर से गया के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन तारीखों पर मिलेगा फायदा
पितृपक्ष में गया जाने वाले यात्रियों के लिए जबलपुर से भी स्पेशल ट्रेन चलेगी. गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर-गया स्पेशल 29 सितंबर, 4 और 9 अक्टूबर को रात 9:25 बजे रवाना होगी. यह अगले दिन दोपहर 2:30 बजे गया पहुंचेगी. वापसी में 01702 गया-जबलपुर स्पेशल 28 सितंबर, 3 और 8 अक्टूबर को शाम 3:30 बजे गया से चलेगी. अगले दिन सुबह 8:10 बजे जबलपुर पहुंचेगी.
यह ट्रेन डीडीयू समेत अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम के अलावा भभुआ रोड, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, मैहर, कटनी और सिहोरा रोड स्टेशनों पर रुकेगी.
