MP Crisis : कांग्रेस विधायक राज्यपाल टंडन से मिले, कहा : भाजपा ने 16 विधायकों को बंधक बनाया

MP Crisis,congress, governor, lalji tandan, bhopal, raj bhawan, bharatiya janata party, bjp, bengaluru, congress mla's hijacked, political drama in madhya pradesh, digvijay singh, kamal nath, shivraj singh chouhan, madhya pradesh news, karnataka, madhya pradesh politics, rajya sabha election, madhya pradesh political crisis, jyotiraditya scindia, MP Crisis : congress mla's meets governor lalji tandan in bhopal, भोपाल : मध्यप्रदेश कांग्रेस के विधायकों ने राजभवन में राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात कर बेंगलुरु में रह रहे कांग्रेस के विधायकों को भाजपा द्वारा ‘बंधक’ बनाकर रखे जाने का आरोप लगाया. पार्टी ने मांग की कि इन विधायकों को मुक्त कराने के लिए राज्यपाल अपने संवैधानिक प्रभाव का उपयोग कर आवश्यक कार्रवाई करें. MP संकट: SC में सुनवाई

भोपाल : मध्यप्रदेश कांग्रेस के विधायकों ने राजभवन में राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात कर बेंगलुरु में रह रहे कांग्रेस के विधायकों को भाजपा द्वारा ‘बंधक’ बनाकर रखे जाने का आरोप लगाया. पार्टी ने मांग की कि इन विधायकों को मुक्त कराने के लिए राज्यपाल अपने संवैधानिक प्रभाव का उपयोग कर आवश्यक कार्रवाई करें.

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री गोविंद सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल ने बुधवार को दोपहर में यहां राजभवन में टंडन से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा.

ज्ञापन में कांग्रेस ने लिखा है, ‘निवेदन है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के 16 माननीय विधायकों को बेंगलुरु में भाजपा ने बंधक बनाकर रखा है. इन विधायकों को बंधन मुक्त करने के लिए विधायक दल के नेता मुख्यमंत्री कमलनाथ भी आपसे निवेदन कर चुके हैं.’

ज्ञापन में कहा गया है कि आपको यह भी जानकारी होगी कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं विधायकगण बेंगलुरु जाकर इन बंधक बनाये गये विधायकों से मिलना चाहते थे. राज्यसभा उम्मीदवार होने के नाते कांग्रेस के इन मतदाता विधायकों से मिलकर वह अपना पक्ष रखना चाहते थे.

उन्हें इन विधायकों से मिलने का अधिकार भी है, किंतु वहां की पुलिस एवं प्रशासन ने उन्हें नहीं मिलने दिया, बल्कि सिंह एवं उनके साथ गये कांग्रेस के विधायकों को हिरासत में लिया है.

कांग्रेस ने राज्यपाल से मांग की, ‘हम कांग्रेस पार्टी के विधायक आपसे निवेदन करते हैं कि कृपया आप बेंगलुरु में इन बंधक विधायकों को मुक्त कराने के लिए अपने संवैधानिक प्रभाव का उपयोग करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का कष्ट करें.’

राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद कांग्रेस विधायकों ने राजभवन के बाहर मिंटो हॉल में स्थित गांधी की प्रतिमा के सामने धरना भी दिया. गौरतलब है कि कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 10 मार्च को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और 11 मार्च को भाजपा में शामिल हो गये.

इसके बाद मध्यप्रदेश के 22 कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिनमें से ज्यादातर सिंधिया के समर्थक हैं. 14 मार्च, शनिवार को अध्यक्ष ने छह विधायकों के त्यागपत्र मंजूर कर लिये जबकि शेष 16 विधायकों के त्यागपत्र पर अध्यक्ष ने फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया है. इससे प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर संकट गहरा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >