Ladli Behna Yojana: इस दिन खाते में ट्रांसफर किये जाएंगे पैसे, जानें लाडली बहना योजना के तहत कितना मिलेगा पैसा

Ladli Behna Yojana 5th Instalment: लाडली बहना योजना के लिए आवेदन का आप भी प्लान बना रहीं हैं तो पोर्टल या मोबाइल ऐप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें. यहां जानें पूरी प्रक्रिया और जानें इसबार कब और कितना बढ़कर आएगा आपके खाते में पैसा

Ladli Behna Yojana 5th Instalment: मध्य प्रदेश में यूं तो कई योजनाओं की चर्चा हो रही है. लेकिन लाडली बहना योजना की बात प्रदेश की हर महिला की जुबान पर है. जी हां..इस योजना के तहत लाभार्थियों के खाते में सरकार पैसा ट्रांसफर कर रही है. आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती देने के लिए लाडली बहना योजना चला रही है. इस योजना को लेकर ताजा अपडेट ये हैं कि महिलाओं के खाते में अगली किस्त आने वाली है. 10 अक्टूबर तक मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने की संभावना है क्योंकि प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसे देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा यह फैसला किया गया है की 10 तारीख के स्थान पर सभी लाडली बहनों के बैंक खाते में 3 अक्टूबर को ही पैसे ट्रांसफर कर दिये जाएं. इस माह से बढ़ाई जाने वाली राशि 1250 रुपये महिलाओं के बैंक खाते में जमा कर दिए जायेंगे.

जानें क्या है लाडली बहना योजना

मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहना योजना चला रही है. प्रदेश की बेटियों, महिलाओं को वित्तीय रूप से सक्षम करने के लिए लाडली बहना योजना इसी साल 15 मार्च 2023 को लॉन्च की गई है. यहां चर्चा कर दें कि पिछले दिनों पिछले दिनों योजना को लेकर सीएम चौहान ने बड़ा फैसला लिया था. उन्होंने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में 21-23 वर्ष की महिलाओं को शामिल करने का फैसला लिया था. योजना के तहत किसी भी जाति, समाज से आने वाली बहनों को उनके खाते में 1,000 रुपये प्रति माह ट्रांसफर किए जा रहे हैं. इस तरह राज्य सरकार योजना के तहत सालभर में महिला लाभार्थियों को 12 हजार रुपये देगी. लेकिन इस बार पैसे बढ़कर महिलाओं के खाते में आने वाले हैं.

Also Read: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की दूसरी सूची, नरेंद्र तोमर और विजयवर्गीय को भी टिकट

Ladli Behna Scheme आवेदन की प्रक्रिया जानें

लाडली बहना योजना के लिए आवेदन का आप भी प्लान बना रहीं हैं तो पोर्टल या मोबाइल ऐप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें. सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने हेतु महिलाओं के द्वारा पूर्व से ही आवेदन हेतु आवश्‍यक जानकारी का प्रपत्र भरने की सुविधा होगी. उक्त प्रपत्र कैम्प, ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, आंगनवाडी केन्द्र में उपलब्ध कराये जा रहे हैं. इन भरे प्रपत्र की प्रविष्टी कैम्प, वार्ड, ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय में नियत कैम्‍प प्रभारी द्वारा ऑनलाइन की जायेगी एवं सफलतापूर्वक दर्ज प्रत्येक आवेदन की प्रिंटेड रसीद देने का काम किया जाएगा. यह रसीद एसएमएस, व्हाटसअप द्वारा भी आवेदक को मिलती है. आवेदन पत्र भरने की सम्‍पूर्ण प्रक्रिया निःशुल्क है.

लाडली बहना योजना के लिए पात्रता की शर्तें जानें

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार लाडली बहना योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, महिला, परित्यक्ता, विधवा महिलाओं को योजना का लाभ दे रही है. जानें क्या होना चाहिए आपके पास…

Also Read: मध्य प्रदेश चुनाव से पहले मामा शिवराज का इंदौर को तोहफा, मेट्रो रेल प्रोजेक्ट शुरु, जानें खासियत

-महिलाओं को मध्यप्रदेश का स्थानीय निवासी होना जरूरी है.

-आवेदन के लिए उम्र सीमा 21 वर्ष से 60 वर्ष तक निर्धारित की गई है.

-जिनके परिवार की सम्मिलित रूप से स्वघोषित वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक होगी उन्हें लाभ नहीं मिलेगा.

-जिनके परिवार का कोई भी सदस्‍य आयकरदाता होगा तो उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा.

-जिनके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में है या सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन पा रहा होगा तो उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा.

किन दस्तावेज की होगी जरूरत ( Ladli Behna Yojana Documents)

-आवेदक का आधार कार्ड

-आवेदक की फोटो

-बैंक खाते की डीटेल्स

-मोबाइल नंबर

-मूल निवास प्रमाण पत्र

-जन्म प्रमाण पत्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >