CoronavirusPandemic: ‘मैं समाज का दुश्मन हूं’, MP,UP पुलिस का अनोखा अभियान

CoronavirusPandemic : देशभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है. पूरे देश में अबतक 415 लोग संक्रमित हैं, उसमें महाराष्‍ट्र में अकेले 67 मामले सामने आये हैं. देश में अबतक कोरोना से 8 लोगों की मौत भी हो चुकी है.

भोपाल : देशभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है. पूरे देश में अबतक 415 लोग संक्रमित हैं, उसमें महाराष्‍ट्र में अकेले 67 मामले सामने आये हैं. देश में अबतक कोरोना से 8 लोगों की मौत भी हो चुकी है. वहीं कोरोना के कारण देश में लगभग सभी राज्‍यों ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी है. हालांकि लॉकडाउन के बावजूद लोग कोरोना को गंभीरता से नहीं ले रहे और सड़कों पर बेवजह घूमते नजर आ रहे हैं. उत्तर प्रदेश और मध्‍य प्रदेश पुलिस ने ऐसे लोगों से निपटने के लिए अनोखा तरीका अपना लिया है. ऐसे लोगों को पुलिस हाथ में पोस्‍टर थमा रही है और पोस्‍टर के साथ फोटो भी ले रही है.

पुलिस की ओर से जो लोगों को पोस्‍टर थमायी जा रही है, उसमें लिखा है मैं समाज का दुश्‍मन हूं. दरअसल मध्य प्रदेश के मंदसौर में घर से निकल रहे लोगों से पुलिस सख्ती से पेश आ रही है. पुलिस ‘मैं समाज का दुश्मन हूं’ लिखे पोस्टर के साथ फोटो ले रही है. मालूम हो यहां धारा 144 लागू है. पुलिस इसका का उल्लंघन कर रहे लोगों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है.

गौरतलब है कि कोरोना वायरस (नोवेल कोविड-19) के खतरे के मद्देनजर मध्यप्रदेश में 35 से अधिक जिलों में लॉकडाउन घोषित किया गया है. प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के छह मामलों की पुष्टि हुई है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिलों में लॉकडाउन की अवधि 72 घंटे से लेकर तीन अप्रैल तक है तथा अधिकांश जिलों में 31 मार्च तक लॉकडाउन घोषित किया गया है.

उन्होंने बताया कि राज्य राजधानी भोपाल, सीहोर, शाजापुर, आगर-मालवा, रीवा, शिवपुरी, कटनी, भिंड, शहडोल, अलीराजपुर, देवास, नीमच, सिंगरौली, गुना, रतलाम, मंडला, मंदसौर, बालाघाट, सिवनी, उज्जैन, श्योपुर, झाबुआ, जबलपुर, टीकमगढ़, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, रायसेन, राजगढ़, छतरपुर, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, विदिशा, उमरिया, होशंगाबाद, अनूपपुर और अशोक नगर में लॉकडाउन घोषित किया गया है.

सूत्रों ने बताया कि इन सभी जिलों में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा भी लागू की गई है. इस बीच, प्रदेश के कार्यवाहक स्वास्थ्य मंत्री तरुण भनोट ने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस से पीड़ित छह मरीजों की हालत स्थिर है. उन्होंने कहा कि जबलपुर में पांच कोरोना पीड़ित मरीज प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर 4,000 से अधिक लोगों के संपर्क में आए हैं.

इन सभी लोगों को प्रोटोकॉल के अनुसार अलगाव में रहने की सलाह दी गई है. भनोत ने कहा कि इस महामारी से निपटने के लिए इस वक्त जनता का सहयोग बहुत जरुरी है. प्रदेश में कोरोना से पीड़ित छह लोगों में से पांच जबलपुर के हैं जबकि एक भोपाल का है. कलेक्टर भोपाल तरुण पिथोड़े ने मीडिया और लोगों से अपील की है कि वे प्रभावित व्यक्तियों की पहचान उजागर न करें क्योंकि इससे उन पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ेगा.

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार मध्यप्रदेश से अब तक कोरोना वायरस के संदिग्ध 75 लोगों के नमूने जांच के लिए विभिन्न प्रयोगशालाओं में भेजे गए हैं. इनमें से छह लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि 48 लोगों की रिपोर्ट नकारात्मक आई है तथा 21 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >