Coronavirus Update: मध्यप्रदेश के भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, शिवपुरी, खजुराहो एवं राजनगर में कर्फ्यू

Coronavirus Update: curfew imposed in bhopal, jabalpur, gwalior, shivpuri, khajuraho and rajnagar districts of madhya pradesh, भोपाल : मध्यप्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के प्रयासों के तहत प्रदेश के पांच जिलों के छह शहरों में 31 मार्च, 2020 तक कर्फ्यू लगा दिया है. राजधानी भोपाल एवं जबलपुर शहर में मंगलवार सुबह से कर्फ्यू लगाया है. वहीं, ग्वालियर, शिवपुरी एवं छतरपुर जिले के खजुराहो एवं राजनगर में शाम से कर्फ्यू लगाया. शिवपुरी एवं ग्वालियर में एक-एक व्यक्ति के कोरोना वायरस के संक्रमित पाये जाने के बाद यह कदम उठाया.

भोपाल : मध्यप्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के प्रयासों के तहत प्रदेश के पांच जिलों के छह शहरों में 31 मार्च, 2020 तक कर्फ्यू लगा दिया है. राजधानी भोपाल एवं जबलपुर शहर में मंगलवार सुबह से कर्फ्यू लगाया है. वहीं, ग्वालियर, शिवपुरी एवं छतरपुर जिले के खजुराहो एवं राजनगर में शाम से कर्फ्यू लगाया. शिवपुरी एवं ग्वालियर में एक-एक व्यक्ति के कोरोना वायरस के संक्रमित पाये जाने के बाद यह कदम उठाया.

मध्यप्रदेश के ग्वालियर एवं शिवपुरी में मंगलवार को दो व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. इसके साथ ही प्रदेश में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 9 हो गयी. इनमें से 6 लोग जबलपुर में और एक-एक भोपाल, शिवपुरी एवं ग्वालियर में हैं. यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं के अधिकारियों से मिली है.

ग्वालियर के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ एसके वर्मा ने बताया, ‘ग्वालियर में जिस व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, वह शहर के चेतकपुरी का रहने वाला है. वह पत्नी के साथ खजुराहो घूमने गया था और चार-पांच दिन पहले लौटा है. ग्वालियर आने के बाद उसने अपनी जांच करायी. जिला अस्पताल ने उसका नमूना लेकर उसे जांच के लिए ग्वालियर स्थित डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट इस्टैब्लिशमेंट (डीआरडीइ) की लैब में भेजा. उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.’

श्री वर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी का नमूना भी जांच के लिए भेजा गया है. यह भी जानकारी ली जा रही है कि वे कहां-कहां गये थे और किस-किस से मिले. इसी बीच, शिवपुरी के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एएल शर्मा ने बताया कि शिवपुरी के 30 वर्षीय एक व्यक्ति की भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. ग्वालियर डीआरडीइ में ही उसके नमूने की जांच की गयी. उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति दुबई में काम करता है और 18 मार्च को वापस शिवपुरी आया है.

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सभी संक्रमित मरीजों की हालत स्थिर है. मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव पल्लवी जैन गोविल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, ‘भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर एक स्थापित सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य संस्थान है. इसे जनहित में राज्यस्तरीय नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) उपचार संस्थान के रूप में चिह्नित किया जाता है. इस अस्पताल में केवल कोविड-19 के मरीजों का ही उपचार किया जायेगा. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >