Lok Sabha Elections: झारखंड में दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे 54 उम्मीदवारों में 21 करोड़पति, केएन त्रिपाठी सबसे अमीर प्रत्याशी

Lok Sabha Elections: चतरा से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के केएन त्रिपाठी झारखंड में दूसरे चरण के उम्मीदवारों में सबसे अमीर हैं. उनके बाद मनीष जायसवाल हैं.

Lok Sabha Elections: झारखंड में दूसरे चरण की वोटिंग 20 मई को होगी. इसके लिए 54 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं. इनमें से 21 उम्मीदवार करोड़पति हैं. सबसे अमीर कैंडिडेट कांग्रेस के केएन त्रिपाठी हैं. उन्होंने अपनी संपत्ति 69.72 करोड़ रुपए घोषित की है.

Lok Sabha Elections: 3 सीट पर 54 लोग लड़ रहे चुनाव

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने झारखंड की 3 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे 54 उम्मीदवारों के शपथ पत्र का विश्लेषण करने के बाद एक रिपोर्ट तैयार की है. इसमें बताया है कि झारखंड में दूसरे चरण में हो रहे चुनाव में कितने उम्मीदवार करोड़पति हैं. उम्मीदवारों की संपत्ति के आधार पर तैयार इस रिपोर्ट में सभी 54 उम्मीदवारों की ओर से चुनाव आयोग के समक्ष पेश किए गए शपथ पत्र का विश्लेषण किया गया .

चतरा से लड़ रहे केएन त्रिपाठी दूसरे चरण के सबसे अमीर प्रत्याशी

एडीआर की इस रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी (कृष्णानंद त्रिपाठी) की कुल संपत्ति 69,72,20,000 रुपए है. वह चतरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. शीर्ष 3 करोड़पति उम्मीदवारों की जो लिस्ट एडीआर ने तैयार की है, उसमें केएन त्रिपाठी के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मनीष जायसवाल दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार हैं. उन्होंने अपनी संपत्ति 36,29,99,932 रुपए घोषित की है. वह हजारीबाग से चुनाव लड़ रहे हैं.

उम्मीदवार का नामनिर्वाचन क्षेत्रपार्टीघोषित कुल संपत्ति
कृष्णा नंद त्रिपाठीचतराकांग्रेस69,72,20,000 रुपए
मनीष जायसवालहजारीबागभाजपा36,29,99,932 रुपए
अन्नपूर्णा देवीकोडरमाभाजपा12,82,82,857 रुपए

3 सबसे अमीर उम्मीदवारों की लिस्ट में अन्नपूर्णा देवी सबसे नीचे

कोडरमा से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं अन्नपूर्णा देवी करोड़पति उम्मीदवारों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने चुनाव आयोग के समक्ष जो शपथ पत्र दायर किया है, उसमें बताया है कि उनकी कुल संपत्ति 12,82,82,857 रुपए है. बता दें कि झारखंड में दूसरे चरण की वोटिंग 20 मई को होगी, जिसके लिए 54 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं. इनमें से 21 यानी 39 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं. इन चरण में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 3.52 करोड़ रुपए है. (इनपुट आकांक्षा)

इसे भी पढ़ें

झारखंड : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 54 उम्मीदवार मैदान में, 18 पर आपराधिक मामले

Lok Sabha Elections 2024: झारखंड की इकलौती लोकसभा सीट, जहां तीनों जेंडर लड़ रहे चुनाव, किस्मत आजमा रही हैं किन्नर सुनैना

EXCLUSIVE: सत्ता संभालने के सवाल पर बोलीं कल्पना सोरेन- निर्णय आलाकमान को लेना है, जो जवाबदेही मिली, निभा रही हूं

गिरिडीह के बिरनी में पीएम मोदी की महा विजय संकल्प सभा में उमड़ा जनसैलाब, देखें तस्वीरें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >