Lok Sabha Election 2024: रांची में चुनाव के लिए 18,812 कर्मचारियों की सूची तैयार, 25 मई को होना है मतदान

Lok Sabha Election: रांची में 25 मई को लोकसभा चुनाव है. इसके लिए 18812 कर्मचारियों की सूची तैयार कर ली गई है. इसमें अन्य जिलों के कर्मचारियों को भी लगाया जाएगा.

Lok Sabha Election 2024: रांची संसदीय क्षेत्र में 25 मई को होने वाले चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी अंतिम चरण में है. प्रशासन हर स्तर पर अपनी तैयारी करने में जुटा है. रांची में चुनाव कार्य के लिए 18,812 कर्मियों की सूची तैयार की गयी है.

Lok Sabha Election के लिए अन्य जिलों के कर्मियों से भी लेंगे काम

इसमें रांची जिला के 11,705 और अन्य जिलों से 7,107 कर्मियों को शामिल किया गया है. इसमें 4,748 पुलिस कर्मियों को रखा गया है, जिसमें 3,362 रांची जिला से और 1,386 अन्य जिलों के पुलिस कर्मी है. इसके अलावा चुनाव को सुनियोजित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए 407 बीएलओ को जिम्मेदारी दी गयी है. इसमें 354 रांची जिला और 53 अन्य जिला के शामिल हैं. वहीं, 318 माइक्रो ऑब्जार्बर को भी रखा गया है.

रिम्स निदेशक ने चिकित्सा से जुड़े लोगों से की अपील

रिम्स निदेशक डॉ राज कुमार के संदेश को जिला प्रशासन ने जारी किया है. उन्होंने रांची जिला के चिकित्सा सेवा से जुड़े लोगों से 25 मई को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है. नाश्ता करने से पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करने को कहा है. उन्होंने कहा कि इससे समृद्ध राष्ट्र का निर्माण होगा.

नक्सल प्रभावित इलाके में विशेष चौकसी का आदेश

समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार कक्ष में एसएसपी चंदन सिन्हा ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण 25 मई को रांची में होने वाले चुनाव को लेकर बैठक की. बैठक में ग्रामीण एसपी सहित जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं नक्सल प्रभावित थानों के थाना प्रभारी को विशेष चौकसी करतने का आदेश दिया. पोलिंग पार्टी एवं पुलिस बल के डिस्पैच के दिन क्षेत्र में गश्त करने का निर्देश दिया गया.

जो दल हमारी मांगें पूरी करेगा, वोट उसी को : मंच

लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर झारखंड मिथिला मंच की बैठक रविवार को यहां हुई. बैठक में मंच के पदाधिकारियों ने मैथिली भाषा भाषी के हितों व मुद्दों पर चर्टा की. सतीश झा की अध्यक्षता ने की. बैठक में सुजीत झा ने कहा कि रांची से जयनगर के बीच प्रतिदिन एक ट्रेन चलाने की मांग की.

रांची से दरभंगा के लिए हवाई सेवा शुरू करने की मांग

संजीत झा ने कहा कि रांची से दरभंगा के बीच हवाई सेवा आरंभ करने की भी मांग की गयी थी, लेकिन वो भी पूरी नहीं हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जो दल मैथिली भाषा-भाषी व मिथिला वासियों की मांगें पूरा करने का आश्वासन देगा, मैथिली समाज उसी को वोट देगा. बैठक में आनंद शेखर, डा निशिकांत पाठक, कन्हैया झा, अरुण झा, सुनील कुमार, सुजीत झा, प्रवीण कुमार, राजेश खां सहित अन्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : रांची लोकसभा चुनाव को लेकर क्या है जिला प्रशासन की तैयारी, प्रभात खबर से खास बातचीत में डीसी राहुल सिन्हा ने बताया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >