Kachchatheevu Island: द्वीप पर कोई रहता है क्या? कच्चातिवु पर बोले दिग्विजय, जयराम ने PM MODI के आरोपों को बताया निराधार

Kachchatheevu Island: लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कच्चातीवु द्वीप का मुद्दा छेड़ दिया है. जिससे कांग्रेस पूरी तरह से बौखला गई है. पीएम मोदी ने द्वीप को लेकर लगातार अपनी रैलियों में कांग्रेस पर हमला बोलते रहे हैं. इधर इस मुद्दे पर दिग्विजय सिंह और जयराम रमेश का भी बयान सामने आया है.

Kachchatheevu Island: कच्चातिवु द्वीप को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मीडियावालों से बात करते हुए कहा, मैं पूछना चाहता हूं उस द्वीप पर कोई रहता है क्या?

पीएम मोदी के आरोप निराधार : जयराम रमेश

कच्चातीवु द्वीप पर पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, यह तमिलनाडु चुनाव का विषय नहीं है. हमारे पीएम और विदेश मंत्री इसे एक विषय बनाने की कोशिश कर रहे हैं. वे जो कुछ भी कह रहे हैं वह निराधार है. बेरोजगारी, महंगाई और हमारे संविधान पर हमला वास्तविक मुद्दे हैं और वे इसके बारे में बात नहीं करते हैं. वे जानते हैं कि उन्हें तमिलनाडु में शून्य सीटें मिलेंगी.

पीएम मोदी ने कच्चातीवु द्वीप को श्रीलंका को सौंपने के लिए कांग्रेस को ठहराया दोषी

केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी ने 1974 में इस छोटे से द्वीप को श्रीलंका को सौंपने के लिए कांग्रेस पार्टी को दोषी ठहराया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कच्चातीवु मुद्दे को लेकर एक बार फिर कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर निशाना साधते हुए कहा कि इसे सौंपना देश के रणनीतिक हितों को नुकसान पहुंचाने में दोनों पार्टियों की मिलीभगत को दर्शाता है. उन्होंने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ दल द्रमुक पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में लिप्त होने का आरोप लगाया.

कांग्रेस के फैसले से मछुआरों को हुआ भारी नुकसान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कच्चातीवु को सौंपे जाने पर हालिया सार्वजनिक जानकारी इस बात की ओर इशारा करती है कि कैसे कांग्रेस और द्रमुक हमारे रणनीतिक हितों और हमारे मछुआरों को नुकसान पहुंचाने में शामिल थे. कोई आश्चर्य नहीं कि इस बार, चेन्नई द्रमुक और कांग्रेस को खारिज करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

कांग्रेस ने कच्चातीवु को संवेदनहीनता से श्रीलंका को दे दिया: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1974 में तत्कालीन कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा इस द्वीप को श्रीलंका को सौंपे जाने को लेकर हाल में कांग्रेस पर निशाना साधा था. उन्होंने मीडिया की एक खबर का हवाला देते हुए दावा किया था कि नये तथ्यों से पता चला है कि कांग्रेस ने कच्चातीवु को संवेदनहीनता से श्रीलंका को दे दिया. प्रधानमंत्री ने मुद्दे को लेकर द्रमुक पर भी निशाना साधा था.

Also Read: कोयंबटूर में बोले पीएम मोदी, NDA सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >