रात में क्रेटा ने युवक को कुचला, सुबह मौत से भड़का आक्रोश, शव रखकर लोगों ने सड़क किया जाम

रांची के डोरंडा में तेज रफ्तार क्रेटा कार ने सड़क किनारे खड़े एक युवक दीपक को कुचला दिया. जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई.

Road Accident: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के कुसई चौक के पास रविवार की रात तेज रफ्तार एक क्रेटा कार ने 20 वर्षीय युवक दीपक कुमार को कुचल दिया. हादसे में गंभीर रूप से घायल दीपक की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई. यह घटना रात करीब साढ़े नौ बजे कुसई कॉलोनी स्थित शराब दुकान के सामने हुई.

अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सफेद रंग की क्रेटा कार ने सड़क किनारे खड़े दीपक को जोरदार टक्कर मारी. टक्कर के बाद कार दीपक के ऊपर चढ़ गई और उसे कुचलते हुए चालक मौके से फरार हो गया. हादसे में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- 22 सितंबर को मांदर की थाप पर थिरकेगा झारखंड, जानें क्यों पूजी जाती है करम डाल और क्या है करम-धरम कहानी

फुचका बेचकर परिवार का करता था भरण-पोषण

दीपक कुमार कुसई कॉलोनी का रहने वाला था. वह फुचका बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया. मामले में दीपक के भाई रौशन कुमार ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में कार नंबर जेएच-01जीए-5607 के चालक पर तेज और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है.

शव सड़क पर रखकर किया हंगामा

दीपक की मौत से आक्रोशित महिला-पुरुषों ने सोमवार को शव सड़क पर रखकर घाघरा के पास सड़क जाम कर दी. दोपहर करीब ढाई बजे से शाम चार बजे तक सड़क जाम रही. प्रदर्शन कर रहे लोग आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. इस दौरान लोगों ने टायर जलाकर भी विरोध जताया.

पुलिस के आश्वासन के बाद खत्म हुआ जाम

सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित रहा. मौके पर पहुंची डोरंडा पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया. पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया.

ये भी पढ़ें- टीला इंस्टीट्यूट के B Pharma काउंसेलिंग में शामिल होने का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने PCI को दिया निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >