मनोहरपुर : बैल के हमले से घायल महिला की मौत

मनोहरपुर : बैल के हमले से घायल महिला की मौत

मनोहरपुर.

कुछ दिनों पहले एक बैल ने आनंदपुर थाना क्षेत्र की रोमा गांव की एक महिला पानो देवी (40) पर हमला कर घायल कर दिया था. जिसे झोला छाप डॉक्टर से इलाज कराना महंगा पड़ गया. बीती रात उसकी मौत हो गयी. मामले में आनंदपुर पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है. ग्रामीण ने कहा एक बैल उक्त महिला के पैर में चढ़ गया था, जिससे वह घायल हो गयी थी, उसके बाद परिजन उसका इलाज गांव के आसपास के एक झोला छाप डाक्टर से करवा रहे थे. लेकिन विगत मंगलवार की शाम उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी लेकर आए. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >