बाइक स्किड करने से दो युवक घायल, रेफर

मनोहरपुर के उंधन गांव के पास घटना घटी. दोनों युवक बाइक से राउरकेला से मनोहरपुर लौट रहे थे.

मनोहरपुर. मनोहरपुर थाना के उंधन गांव के पास सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में उंधन निवासी रोशन गुप्ता (27) और नंदपुर के विकास नगर निवासी सोनू कुमार (25) शामिल हैं. दोनों को मनोहरपुर अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद रेफर कर दिया गया. रोशन के पैर में गंभीर चोट लगी है, जबकि सोनू के हाथ और सिर में चोट लगी है. घायल रोशन गुप्ता ने बताया कि वह दोनों बाइक से राउरकेला से मनोहरपुर लौट रहे थे. इसी दौरान उंधन गांव के पास नशे में धुत युवक को बचाने में बाइक अनियंत्रित हो गयी. इसमें दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >