मनोहरपुर : हाथी ने वृद्ध की पटककर ले ली जान

मनोहरपुर के बिटकिलसोय गांव का रहने वाला था वृद्ध निस्तर बारला.

मनोहरपुर. मनोहरपुर प्रखंड की दीघा पंचायत के सुदूरवर्ती गांव बिटकिलसोय में सोमवार सुबह हाथी ने वृद्ध को पटक पटक कर मार डाला. घटना सोमवार सुबह की है. मामले की जानकारी जराइकेला थाना को दी गयी है. दीघा के मुखिया इगनेश बारला ने बताया कि बिटकिलसोय निवासी निस्तर बारला (70) सोमवार सुबह में जंगल की ओर जा रहा था. इसी दौरान जंगली हाथी ने उसपर हमला कर दिया. हाथी ने पटक-पटक कर उसे मार डाला. मुखिया ने बताया कि घटना की जानकारी वन विभाग और जराइकेला पुलिस को दी गयी है. अभी तक शव को नहीं उठाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >