झारखंड में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, गोईलकेरा में 3 IED को सुरक्षा बलों ने किया नष्ट

कोल्हान प्रमंडल में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. उसने मिसिर बेसरा और उसके दस्ते के बिछाए 3 आईईडी को नष्ट कर दिया है. इन्हें जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया गया था.

IED Recovered in Kolhan|कोल्हान क्षेत्र में छिपकर रह रहे दुर्दांत नक्सली मिसिर बेसरा और उसके साथी विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में हैं. प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन का शीर्ष नेता मिसिर बेसरा अपने साथियों के साथ कोल्हान क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रहा है. इस दौरान लैंडमाइंस भी बिछा रहा है, ताकि सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जा सके.

मिसिर बेसरा दस्ते के खिलाफ जारी है पुलिस का ऑपरेशन

दूसरी तरफ, पुलिस का एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है. इसी ऑपरेशन के तहत पुलिस ने कई विस्फोटक बरामद किए हैं, जिससे नक्सलियों के नापाक इरादों का खुलासा हुआ है. पुलिस मुख्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि चाईबासा पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने मिलकर नक्सल विरोधी अभियान चलाया है, जिसमें कम से कम 3 आईईडी बरामद हुए हैं.

गोईलकेरा के टोंटो में मिले 3 IED

एक आईईडी 2 किलो का है, जबकि दूसरा 5 से 6 किलोग्राम का और तीसरा 8 से 10 किलोग्राम का आईईडी है. पुलिस ने इन विस्फोटकों को सुरक्षा की दृष्टि से उसी जगह नष्ट कर दिया, जहां ये विस्फोटक मिले हैं. पुलिस मुख्यालय की विज्ञप्ति के मुताबिक, मिसिर बेसरा अपने साथियों अनमोल, मोछू, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन और उसके दस्ते के अन्य सदस्य कोल्हान क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं.

नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए सुरक्षा बल मुस्तैद

नक्सलियों मंसूबों पर पानी फेरने के लिए पुलिस और सुरक्षा बल के जवान भी पूरी तरह से मुस्तैद हैं. चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, 203 बटालियन, 205 बटालियन, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 बटालियन, 197 बटालियन, 157 बटालियन, 174 बटालियन, 193 बटालियन, 134 बटालियन, 26 बटालियन, 190 बटालियन एवं 11 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त दल गठित किया गया है. यह संयुक्त अभियान दल लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहा है.

Also Read : चाईबासा में नक्सलियों का तांडव, किया लैंड माइंस विस्फोट

10 अक्टूबर 2023 से इन इलाकों में जारी है एंटी नक्सल ऑपरेशन

पुलिस मुख्यालय ने बताया है कि 10 अक्टूबर 2023 से ही पश्चिमी सिंहभूम के गोईलकेरा थाना अंतर्गत कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटंबा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ-साथ टोंटो थाना के हुसिपी, राजाबासा, तुम्हाबाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया गांवों के सीमावर्ती इलाकों में ऑपरेशन की शुरुआत की गई.

जंगल एवं पहाड़ पर पुलिस को निशाना बनाने की थी योजना

ऑपरेशन के तहत ही बुधवार (3 अप्रैल 2024) को टोंटो/गोईलकेरा थाना क्षेत्र के वनग्राम सरजोमबुरु और मारादिरी के बीच जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने कई लैंडमाइंस बिछा रखे थे. पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने समय रहते इनका पता लगाकर वहीं नष्ट कर दिया. पुलिस मुख्यालय की ओर से बताया गया है कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

Also Read : झारखंड : पश्चिमी सिंहभूम के गोईलकेरा में फिर आईईडी विस्फोट, चपेट में आये सीआरपीएफ के एएसआई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >