Naxal News: झारखंड में माओवादियों के 5 बंकर ध्वस्त, 2 आईईडी बरामद

Naxal News: झारखंड में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के 5 बंकरों को ध्वस्त कर दिया है. सर्च ऑपरेशन के दौरान बलों को 2 आईईडी भी मिले हैं. पश्चिमी सिंहभूम के जंगलों में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जमीन के नीचे विस्फोटक छिपा रखे थे. सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को बंकर और विस्फोटक के साथ-साथ नक्सलियों के कई सामान भी मिले.

Naxal News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के सफाये का अभियान जारी है. सुरक्षा बलों के जवान जिला पुलिस बल के साथ मिलकर लगातार जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रही है. इसी दौरान झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के 5 बंकर ध्वस्त कर दिये. उनके द्वारा लगाये गये 2 परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद किये. पुलिस ने शनिवार (12 जुलाई 2025) को यह जानकारी दी.

जंगल से बरामद नक्सलियों के सामान. फोटो : प्रभात खबर

नक्सल रोधी कार्रवाई को बाधित करने के लिए माओवादियों ने लगाये थे विस्फोटक – पुलिस

पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश रंजन ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों को जानकारी मिली थी कि माओवादियों ने नक्सल रोधी कार्रवाई को बाधित करने के लिए छोटानागरा क्षेत्र के जंगलों में बड़ी मात्रा में विस्फोटक छिपा रखे हैं. इसी सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया.

सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए जमीन के नीचे दबाकर रखे थे विस्फोटक. फोटो : प्रभात खबर

सुरक्षा बलों ने ध्वस्त किये 5 बंकर, डेटोनेटर और बम बरामद – एसपी

एसपी ने बताया कि शुक्रवार (11 जुलाई 2025) को अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने 2 आईईडी बरामद किये और माओवादियों के 5 बंकरों को ध्वस्त कर दिया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि टीम ने बंकरों से डेटोनेटर और 3 बम सहित अन्य सामान भी बरामद किये.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

‘सभी विस्फोटकों को मौके पर ही कर दिया गया नष्ट’

एसपी कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि बम निरोधक दस्ते ने सभी विस्फोटकों को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया. एसपी ने कहा कि झारखंड से नक्सलियों के खात्मे के लिए सुरक्षा बलों और पुलिस बल का अभियान लगातार जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें

Shravani Mela: जानिए मेले में क्या है सस्ता और क्या महंगा, 80 रुपये में भरपेट खाना और पेड़ा 360 रुपये किलो, देखिए पूरी लिस्ट

एसीबी के हत्थे चढ़ा चांडिल का राजस्व कर्मचारी, 10 हजार घुस लेते धराया

तेतुलिया 103 एकड़ जमीन घोटाला: सीआईडी ने किंगपिन इजहार और अख्तर हुसैन को किया गिरफ्तार

खुशखबरी: झारखंड में 1 सितंबर से लागू होगी नयी उत्पाद नीति; ऑडिट के बाद 500 शराब दुकानों में शुरू हुई बिक्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >