मनोहरपुर : आपसी सहमति के बाद प्रेमी जोड़े की हुई शादी

मनोहरपुर प्रखंड के काशीपुर गांव में बुधवार को दोनों परिवार की आपसी सहमति के बाद प्रेमी जोड़े का विवाह कराया गया

मनोहरपुर. मनोहरपुर प्रखंड के काशीपुर गांव में बुधवार को एक प्रेमी जोड़े का विवाह कराया गया. प्रेमिका आठ माह की गर्भवती है. जानकारी के मुताबिक धरमगुटु छोटानागरा निवासी सुकराम मुर्मू के पुत्र सोनू मुर्मू (21) सरगीडीह काशीपुर निवासी युवती के साथ प्रेम करता था. दोनों में एक साल से प्रेम प्रसंग के दौरान युवती गर्भवती हो गयी. कुछ दिन पूर्व युवती ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी. इसके बाद जेएसएलपीएस की जेंडर सीआरपी की मदद से गरीमा केंद्र में आवेदन देने के बाद दोनों के घरवालों की आपसी सहमति के बाद बुधवार को सरगीडीह में दोनों का विवाह कराया गया. इस दौरान छोटानागरा और नंदपुर पंचायत के जनप्रतिनिधियों के अलावा दोनों पक्ष के परिजन और ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >