केयू : अलग-अलग समेस्टर का परीक्षाफल जारी

केयू ने शुक्रवार को अलग अलग समेस्टर का परीक्षाफल जारी किया.

चाईबासा.

केयू ने शुक्रवार को अलग अलग समेस्टर का परीक्षाफल जारी किया. जिसमें यूजी प्रथम सेमेस्टर, बीबीए-बीसीए प्रथम सेमेस्टर और बीबीए-बीसीए पांचवें सेमेस्टर के परिणाम शामिल हैं.

यूजी प्रथम सेमेस्टर :

सीबीसीएस सिलेबस के तहत यूजी प्रथम सेमेस्टर के साइंस, आर्टस, कॉमर्स व वोकेशनल कोर्स 2022 की परीक्षा 2024 के फरवरी माह में ली गयी थी. इस परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को केयू के परीक्षा विभाग द्वारा जारी कर दी गया है. संबंधित विद्यार्थी इसे विश्वविद्यालय के वेबसाइट से या अपने कॉलेज में देख सकते हैं.

बीबीए व बीसीए प्रथम सेमेस्टर:

बीबीए व बीसीए के प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को परीक्षा विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है. यह परीक्षा फरवरी माह में ली गयी थी. विद्यार्थी इसे अपने कॉलेज व केयू की वेबसाइट पर देख सकते हैं.

बीबीए व बीसीए पांचवां सेमेस्टर:

बीबीए-बीसीए के पांचवें सेमेस्टर का परीक्षाफल शुक्रवार को केयू के परीक्षा विभाग द्वारा जारी की गयी. यह परीक्षा फरवरी माह में ली गयी थी. इसकी विशेष जानकारी कॉलेज या विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >