सर्पदंश से दो ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ी, रेफर

डुमिरता गांव की इंदु महतो और कोलबोंगा गांव के हाजरा धनवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मनोहरपुर. मनोहरपुर के दो गांवों में सर्पदंश से दो ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गयी है. इसमें बारंगा पंचायत के डुमिरता गांव की इंदु महतो (45) और लाइलोर पंचायत के कोलबोंगा गांव निवासी हाजरा धनवार (25) शामिल हैं. हाजरा की हालत गंभीर होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक सोमवार रात में हाजरा धनवार को जहरीले सांप ने डस लिया था. इसके बाद परिजन उसे झाड़-फूंक कराकर इलाज के लिए ओडिशा के बिसरा ले गये. यहां उसकी हालत में सुधार नहीं होने के बाद परिजन मंगलवार की सुबह मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आ गये. यहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. जबकि डुमिरता गांव की इंदु महतो सोमवार रात में किचेन में काम कर दूसरे कमरे में जा रही थी. इसी दौरान चित्ती सांप ने उसके पैर में डस लिया. परिजन उसे तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया. यहां महिला का इलाज चल रहा है. महिला खतरे से बाहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >