गुवा: केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु में कक्षा 10वीं और 12वीं के शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम की ऐतिहासिक उपलब्धि पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया. इस दौरान मेधावी छात्रों ने जूनियर विद्यार्थियों के साथ सफलता के मंत्र साझा करते हुए नियमित अध्ययन, कड़ा अनुशासन और समय प्रबंधन को सफलता की कुंजी बताया. प्राचार्य ने इस शानदार सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग को दिया तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.
गुवा : केंद्रीय विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान
गुवा केंद्रीय विद्यालय में 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को उनके शानदार परीक्षा परिणामों के लिए सम्मानित किया गया। सफलता के मंत्र साझा किए गए।

टॉपर छात्र छात्राओं को सम्मानित करते प्राचार्य. | Prabhat Khabar Network