चैनपुर : हरिनाम संकीर्तन का समापन, समृद्धि मांगी

चैनपुर : हरिनाम संकीर्तन का समापन, समृद्धि मांगी

बंदगांव.

तीन दिवसीय श्रीश्री हरि संकीर्तन महोत्सव चैनपुर का समापन बुधवार को हुआ. समापन में मुख्य अतिथि पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई थे. उन्होंने संकीर्तन में शामिल होकर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की. मालूम हो कि 21 अप्रैल को गंधाधिवास के साथ संकीर्तन की शुरुआत हुई थी. इस दौरान 24 घंटे प्रभु हरिनाम का गुणगान सात कीर्तन मंडलियां ने किया. मौके पर संजू कुंभकार, संतोष कुंभकार, दुबेश्वर कुंभकार, अनिल कुंभकार, पंकज कुंभकार, श्रवण कुंभकार, चित्रांजन कुंभकार, घनश्याम कुंभकार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >