पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के बरजो गांव से पुलिस ने 92 बोरा डोडा बरामद किया है. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि 20 अप्रैल की रात में सूचना मिली कि बंदगांव के बरजो गांव में तस्करी के लिए डोडा जमा किया गया है. चक्रधरपुर के एसडीपीओ पारस राणा के नेतृत्व में 20 अप्रैल की रात में गांव में छापामारी की गयी. मौके से 92 बोरा डोडा बरामद किया गया. इसका वजन लगभग 2162 किलोग्राम है. इसका बाजार मूल्य लगभग 3 करोड़ 24 लाख 30 हजार है. बंदगांव थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।