मनोहरपुर में दो बाइकों में सीधी भिड़ंत, तीन युवक घायल

मनोहरपुर थाना के गोपीपुर स्टेडियम के पास रविवार करीब रात दस बजे दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल हो गये.

मनोहरपुर.

मनोहरपुर थाना के गोपीपुर स्टेडियम के पास रविवार करीब रात दस बजे दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल हो गये. घायलों में उरकिया निवासी दीपक गगराई (22), रौशन सुरीन (26) व सिरका निवासी किरण एक्का (20) शामिल है. घायल दीपक ने बताया कि वह रविवार रात में रौशन के साथ बाइक से मनोहरपुर से अपने घर उरकिया जा रहा था, जबकि किरण विपरीत दिशा से आ रहा था. इसी दौरान गोपीपुर स्टेडियम के समीप दोनों में सीधी भिड़ंत हो गयी. घटना से दीपक और किरण दोनों के पैर टूट गये. रौशन के पैर में भी गंभीर चोट लगी है. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया. यहां प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >