चाईबासा : 80 साल की वृद्धा को पति ने पीटा, आइसीयू में भर्ती

मंझारी के छोटा तोरलो गांव निवासी नानिका कुई (80) की उसके पति दिसिंग बिरुवा ने जमकर पिटाई कर दी.

चाईबासा. मंझारी थानांतर्गत छोटा तोरलो गांव निवासी नानिका कुई (80) की उसके पति दिसिंग बिरुवा ने जमकर पिटाई कर दी. वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना दो दिन पूर्व की है. घायल नानिका को उनके तीन बेटों ने इलाज के लिए मंझारी अस्पताल में भर्ती कराया. उसकी स्थिति बिगड़ने पर सदर अस्पताल के आइसीयू में रेफर कर दिया गया. उसके हाथ और सीने में गंभीर चोट आयी है. घटना के संबंध में नानिका मंझारी पुलिस के समक्ष शिकायत की है. उसने पुलिस को बताया कि उसके पति दिसिंग बिरुवा ने जान से मारने के नीयत से धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया. नानिका ने बताया कि दिसिंग बिरुवा ने बताया कि उसके पति को कोर्ट के आदेश पर जीवन यापन के लिये हर माह 5000 रुपये देना चाहिये, जो उसे नहीं दिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >