जनगणना 2027 की तैयारी तेज, नोवामुंडी में प्रखंड स्तरीय गोष्ठी का किया गया आयोजन

Noamundi News: जनगणना 2027 को लेकर नोवामुंडी प्रखंड में आयोजित गोष्ठी में प्रशिक्षण और कार्य योजना की समीक्षा की गई. अधिकारियों ने 4 से 9 मई तक संभावित प्रशिक्षण कार्यक्रम तय करते हुए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को इसे गंभीरता से लेने के निर्देश दिए. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

नोवामुंडी से सुबोध की रिपोर्ट

Noamundi News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी   पप्पू रजक (जनगणना 2027) की अध्यक्षता में प्रखंड सेंसस सेल की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक में प्रतिनियोजित शिक्षक, जनगणना कार्य के लिए प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी और अन्य प्रखंड कर्मी मौजूद रहे. 

संचालन के लिए बनी रूपरेखा 

गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य आगामी जनगणना कार्य को सुचारू, योजनाबद्ध और नियमानुसार ढंग से पूरा कराने की रूपरेखा तैयार करना था. बैठक में खास तौर से उन प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की गई, जिनकी प्रतिनियुक्ति जनगणना कार्य में की जानी है. 

HLO कार्य से पहले मिलेगा अभ्यास का समय 

अधिकारियों द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम 4 मई से 9 मई तक संभावित रूप से निर्धारित किया गया है. यह व्यवस्था इसलिए की गई है जिससे कि वास्तविक HLO (House Listing Operation) कार्य शुरू होने से पहले उन प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को एक सप्ताह का प्रैक्टिस का समय मिल सके. 

गंभीरता से लेने के निर्देश 

बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रशिक्षण को केवल औपचारिक या रूटीन कार्य के रूप में नहीं लिया जाए, बल्कि इसे बहुत गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाए, क्योंकि जनगणना जैसे जरूरी राष्ट्रीय कार्य की सफलता इसकी तैयारी पर निर्भर करती है.

यह भी पढ़ें: बोकारो में रंगेहाथ पकड़े गए CCL के अफसर: सेवानिवृत्त कर्मी के बेटे से घूस लेते दबोचे गए, पूरे दिन चली छापेमारी

यह भी पढ़ें: 16 हजार लीटर पानी का संकट होगा दूर: सरायकेला के राजनगर में खराब पड़ी जलापूर्ति योजना जल्द होगी बहाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >